मुरादाबाद

दोस्त ने प्रेशर पाइप लगाकर युवक के प्राइवेट पार्ट में भर दी हवा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

शहर के पाकबड़ा थाना क्षेत्र में एक युवक के प्राइवेट पार्ट में प्रेशर पाइप से हवा भरने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जैसे ही दोस्त ने युवक के प्राइवेट पार्ट में प्रेशर पाइप लगाकर हवा भरी तो उसकी हालत खराब हो गई। युवक को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

less than 1 minute read
sambhal.jpg

मुरादाबाद. शहर के पाकबड़ा थाना क्षेत्र में एक युवक के प्राइवेट पार्ट में प्रेशर पाइप से हवा भरने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जैसे ही दोस्त ने युवक के प्राइवेट पार्ट में पीछे से प्रेशर पाइप लगाकर हवा भरी तो उसकी हालत खराब हो गई। आनन-फानन में युवक को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

दरअसल, संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र स्थित एक गांव का रहने वाला 19 वर्षीय युवक पाकबड़ा थाना क्षेत्र स्थित लोदीपुर में एक एक्सपोर्ट कंपनी में नौकरी करता था। बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम छुट्‌टी के दौरान युवक के दोस्त ने उसके पीछे प्राइवेट पार्ट पर प्रेशर का पाइप लगाकर हवा भर दी। इससे युवक की हालत खराब हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन उसे तत्काल एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि युवक के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
15 Oct 2021 01:38 pm
Also Read
View All