29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूटी चोरी की शिकायत लिखाने चौकी गई महिला पर आया दरोगा का दिल, तीन साल तक करता रहा दुष्कर्म

यूपी पुलिस के एक दरोगा को एक विवाहिता इतनी पसंद आ गई कि दरोगा उसके घर जा धमके और फिर उसके बच्चे के सिर पर पिस्टल लगाकर दुष्कर्म किया। तीन साल से लगातार दरोगा विवाहिता को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म कर रहा था। परेशान पीड़ित एसएसपी के पास पहुंची और फिर दरोगा की जान पर बन आई है। इश्क का भूत उतरा तो विवाहिता से माफी मांगने जा पहुंचा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

lokesh verma

•

Updated: 15 Oct 2021, 1:01 PM IST

मेरठ. जिले में खाकी को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। स्कूटी चोरी की शिकायत लिखाने पुलिस चौकी गई विवाहिता दरोगा को इतनी पसंद आ गई कि वह महिला को अकेला पाकर उसके घर में जबरन घुस गया। विवाहिता की बेटी के सिर पर पिस्टल रख उसने विवाहिता से दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना ली। शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर दरोगा ने वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी।

दरअसल, ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की रहने वाली विवाहिता के अनुसार करीब तीन साल पहले उसकी महिला मित्र की स्कूटी चोरी हो गई थी। वह अपनी महिला मित्र के साथ स्कूटी चोरी की रिपोर्ट लिखवाने पुलिस चौकी पर गई थी। इसी बीच दारोगा को विवाहिता पसंद आ गई। इसके बाद एक दिन विवाहिता को अकेला पाकर दरोगा जबरन उसके घर में घुस गया और उसकी बेटी के सिर पर पिस्टल रख दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं दरोगा ने उसकी वीडियो भी बनाकर वायरल करने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें- मनचलों के आतंक से खौफजदा दंपती पलायन को मजबूर, घर के बाहर लिखा 'मकान बिकाऊ है'

तीन साल से कर रहा था दुष्कर्म

बता दें कि आरोपी दरोगा तीन साल से वीडियो वायरल करने की धमकी देकर विवाहिता से शारीरिक संबंध बना रहा है। एक सप्ताह पहले विवाहिता ने दरोगा के साथ जाने से मना कर दिया था। इस पर आरोपी ने वीडियो वायरल करने और उसके पति को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है। इसके बाद गुरुवार को विवाहिता ने एसएसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत सुन रहे अधिकारी का कहना है कि वर्तमान में आरोपी दरोगा की तैनाती देहात क्षेत्र में है। विवाहिता की शिकायत की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

एसपी देहात को सौंपी प्रकरण की जांच

वहीं, इस पूरे प्रकरण की जांच एसपी देहात को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि दरोगा इस समय हस्तिनापुर थाने में तैनात है और जिस समय का प्रकरण है, उस दौरान दरोगा ब्रह्मपुरी थाने में तैनात था। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- दुकानदार की गोली मारकर हत्या, अवैध संबंधों के चलते हुई वारदात

By- KP Tripathi

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग