मुरादाबाद

युवक करता रहा अश्लील बातें और रिकॉर्ड करती रही महिला दारोगा, फिर अचानक…

महिला दारोगा से अश्लील बातें करता था युवक। पुलिस ने थाने बुलाकर लिया यह एक्शन।
2 min read
demo pic
युवक करता रहा अश्लील बातें और रिकॉर्ड करती रही महिला दारोगा, फिर अचानक...

मुरादाबाद। महिला दारोगा से मोबाइल पर अश्लील बातें करना एक युवक को भारी पड़ गया। रविवार को पुलिस के बुलाने पर महिला थाने आए अलीगढ़ के युवक को मोबाइल पर अश्लील बातें करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। तहरीर के मुताबिक पीड़ित महिला दारोगा मुरादाबाद शहर के एक थाने में बतौर ट्रेनी तैनात है।

12 जून को दारोगा के मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल रिसीव होते ही ड्राप हो गई। दारोगा ने तत्काल उक्त नंबर पर काल कर पूछा कि तुम कौन हो? कुछ देर तक चुप रहने के बाद उधर से जवाब मिला कि मैं मूंढापांडे से प्रिंस बोल रहा हूं। तब दरोगा ने पूछा कि बोलो कॉल क्यों किया? दारोगा के सवाल पर युवक अश्लील बातें करने लगा। यह सुनकर महिला दारोगा ने आरोपी युवक को चेतावनी दी कि उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।

साथ ही युवक से घटना के बारे में एसएसपी मुरादाबाद को से भी शिकायत करने की बात कही। लेकिन युवक पर इसका जरा भी असर नहीं हुआ। वह लगातार अश्लील बातें करता रहा। इसके बाद महिला दारोगा ने युवक की अश्लील बातें अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लीं और फिर वह एसएसपी के पास पहुंची। एसएसपी से शिकायत करते हुए महिला दरोगा ने कहा कि जब वह दूसरे थाने में तैनात थी, तब युवक उसका पीछा करता था। इसके अलावा राह चलते भी घूरता था। इसके बावजूद महिला दारोगा ने घटना को नजरंदाज कर दिया।

मामले की गंभीरता समझते हुए एसएसपी ने महिला थाने को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। उसके बाद युवक की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई। इस बीच पुलिस उस नंबर पर लगातार संपर्क साधने की कोशिश करती रही, जो आरोपी के रूप में महिला दारोगा द्वारा उपलब्ध कराया गया था। बताया जाता है कि मामले की जांच कर रहे एक दारोगा ने मोबाइल पर अलीगढ़ के मूल निवासी युवक से संपर्क किया।

उस दारोगा ने बातचीत में युवक से बताया कि उसके खिलाफ महिला थाने में शिकायत दर्ज हुई है। उसे मुरादाबाद आना होगा। पुलिस के बुलावे पर युवक महिला थाने पहुंचा और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। चौंकाने वाली बात यह है कि इस मामले पर महिला थाने की पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। थाना प्रभारी के सीयूजी नंबर पर जब संपर्क साधा गया तो जवाब मिला कि मैडम आज आई नहीं हैं। गिरफ्तारी के बारे में जानकारी उनसे ही मिलेगी।

Published on:
25 Jun 2018 05:03 pm
Also Read
View All
यूपी में फिर एक्टिव हुआ मॉनसून, 7 अगस्त तक बारिश के आसार, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

मुरादाबाद में मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, खौफ के मारे घरों से बाहर भागे लोग, 6 जिलों की दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

सपना चौधरी मुरादाबाद केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन: पुलिस को आखिरी चेतावनी, रिपोर्ट नहीं आई तो होगी कार्रवाई

अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव