मुरैना

राजस्व प्रकरणों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, कलेक्टर ने जताई नाराजगी

मुरैना. राजस्व मामलों के निराकरण में लापरवाही अब कर्मचारियों को भारी पड़ सकती है। आरसीएमएस पोर्टल पर लंबित प्रकरणों और समय पर रिपोर्ट नहीं देने को लेकर कलेक्टर ने नाराजगी जताई है। उन्होंने स्पष्ट…
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Nov 2026, 4:49 PM IST
Morena News

मुरैना. राजस्व मामलों के निराकरण में लापरवाही अब कर्मचारियों को भारी पड़ सकती है। आरसीएमएस पोर्टल पर लंबित प्रकरणों और समय पर रिपोर्ट नहीं देने को लेकर कलेक्टर ने नाराजगी जताई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नामांतरण से लेकर अतिक्रमण हटाने और साइबर तहसील के मामलों तक में तय समय-सीमा का पालन करना होगा। काम में ढिलाई और रिपोर्टिंग में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यप्रणाली सुधारने की हिदायत दी। उन्होंने नामांतरण के सभी प्रकरणों का एक माह के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि आवेदक की अनुपस्थिति या उचित कारण के बिना किसी प्रकरण को अदम पैरवी में खारिज नहीं किया जाए। संबंधित पक्षकारों को सूचना देकर सुनवाई का पूरा अवसर दिया जाए।

कलेक्टर ने राजस्व न्यायालयों के आदेशों की प्रति उसी दिन संबंधित पटवारी को व्हाट्सएप से भेजने और साप्ताहिक बैठक में हार्ड कॉपी देने के निर्देश दिए। पटवारी से रिपोर्ट मिलने की पावती भी अनिवार्य की गई है।

शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के मामलों में धारा 248 और 250 के तहत सभी आवेदन दर्ज कर समय-सीमा में कार्रवाई होगी। जरूरत पडऩे पर पहले से पुलिस बल मांगा जाएगा। कार्रवाई की निगरानी एसडीओ स्वयं करेंगे।

साइबर तहसील के मामलों में पटवारियों को 10 दिन में रिपोर्ट देना होगा। स्वामित्व योजना, आबादी क्षेत्र के लंबित प्रकरण और किसान सम्मान निधि के स्व-पंजीकरण आवेदनों को भी प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए गए। सीएम हेल्पलाइन की 100 और 300 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर भी कलेक्टर ने गंभीरता से कार्रवाई करने को कहा।

Updated on:
28 Nov 2026, 4:49 PM IST
Published on: