मुरैना

रात को घर में घुसकर वृद्धा का मुंह दबाया और कर दिया यह कांड

चड्डी गिरोह ने दिया नेपरी में दो वारदातों को अंजाम
2 min read
• •
Updated: 26 Sep 2017, 6:22 PM IST
Crime, Crime In City, Crime In Morena, Police, Loot, Morena
नेपरी की वृद्ध महिला जिसके कान से बदमाश खींच ले गए टॉप्स।

मुरैना. कैलारस थाना क्षेत्र के नेपरी गांव में रविवार- सोमवार की दरम्यानी रात को चड्डी गिरोह ने लूट की दो वारदातों को अंजाम दिया और फरार हो गए। लगातार दोनों वारदातों को एक ही गिरोह ने अंजाम दिया है। महिला के जागने पर बदमाशों ने मुंह दबाया और कान से टॉप्स खींच लिए, जिससे कान फट गया। कैलारस पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार नेपरी गांव में एक कमरे में बसंती (65) पत्नी श्यामलाल जाटव और दूसरे कमरे में इनका लड़का पप्पू जाटव व उसकी पत्नी सो रहे थे। बदमाशों ने पहले पप्पू जाटव के कमरे की बाहर से कुंडी लगाई। श्यामलाल पत्नी सहित जिस कमरे में सो रहा था, उसके किबाड़ खुले हुए थे। कमरे में दो बदमाश घुसे, तो बसंती जाग गई। एक बदमाश ने बसंती का मुंह पकड़ लिया और दूसरे ने झटका देकर कान से टॉप्स खींच लिए। जिससे उसका कान फट गया। जब बदमाश भागे तो श्यामलाल ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वह फरार हो गए। यह वारदात रात करीब दो बजे की है। इसके बाद बदमाश गांव के ही नेमी कुशवाह के घर पहुंचे। बदमाश जैसे ही कमरे में घुसे तो पति-पत्नी जाग गए। नेमीसिंह की बदमाशों से १५ मिनट तक संघर्ष भी किया, लेकिन बदमाश संख्या में चार थे, इसलिए नेमी कमजोर पड़ गया और उसकी पत्नी शकीना का मुंह बंद किया और कान से बाला खींचकर ले गए। इस घर से एक सूटकेस भी ले गए। जिसको गांव के बाहर छोड़ गए, लेकिन उसमें रखे तोडिय़ा, डोर, नाक के फूल निकाल कर ले गए। नेमीसिंह का कहना है कि बदमाश संख्या में चार थे, सभी का शरीर पूरी तरह काला था और सिर्फ चड्डी पहने हुए थे।


मुफ्त में न्यूज पेपर न देने पर पीटा
मुंगावली गांव में नामजद आरोपी ने मुफ्त में न्यूज पेपर न देने पर एक हॉकर की मारपीट कर दी और अखबार फाड़ दिए। घटना सोमवार को सुबह सात बजे की है।जानकारी के अनुसार ध्रुव विधूड़ी नामक हाकर न्यूज पेपर बांटने के लिए मुंगावली गया था।वहां मुकेश पुत्र सोबरन यादव ने उसे रोका और कहा कि यदि गांव में अखबार बांटने हैं तो उसे फ्री में न्यूज पेपर देना होगा। धु्रव ने जब ऐसा करने में असमर्थता जताई तो मुकेश ने उसकी मारपीट की और अखबार छीनकर नाले में फेंक दिए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस सिलसिले में आरोपी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है।

Published on: