मुरैना

शहीद का शव पहुंचते ही बिलख पड़ा पूरा गांव, 9 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

सैनिक सम्मान के साथ शहीद की अंत्येष्टि
2 min read
• •
Updated: 5 Jul 2019, 4:15 PM IST
bsf soldier martyred
शहीद का शव पहुंचते ही बिलख पड़ा पूरा गांव, 9 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

मुरैना। शहीद धमेंद्र सिंह तोमर का पूरे सैनिक सम्मान के साथ शुक्रवार को उनके गांव अंबाह के ग्राम कुथियाना में अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े बेटे 9 वर्षीय आयुष ने मुखाग्नि दी। इससे पहले सुबह करीब 8 बजे बीएसएफ के जवान शहीद के शव को लेकर गांव पहुंचे तो परिजन ही नहीं पूरा गांव बिलख पड़ा। शहीद की पत्नी सीमा अर्धचेतन अवस्था मे चली गई है। बेटे भी गुमशुम हैं। पिता सर्वेश सिंह का भी रो रोकर बुरा हाल है। हंसमुख और मदद की धर्मेंद्र की प्रवृत्ति के कारण वह हर किसी का चहेता था। इसलिए उसके शहीद होने की खबर मिलने के बाद से ही पूरा गांव व आसपास के लोग गमगीन थे।

सुबह जब शव आने की सूचना मिली तो गांव में हजारों की संख्या में लोग शहीद को अंतिम विदाई के के लिए एकत्र हो गए। शव लेकर पहुंचे वाहन व बीएसएफ की टुकड़ी के गांव में प्रवेश करते ही लोग वंदन करते लगे। शहीद की पत्नी सीमा ताबूत से लिपटकर रोते-रोते वहीं बेसुध हो गई।

बता दें कि धर्मेंद्र तोमर बीएसएफ की टुकड़ी में मेघालय में पदस्थ था। रविवार को तुर्रा घाटी की गारो हिल्स पर वह अपने साथियो के साथ गया था। वहां गनोल नदी पर तेज बहाव वाले झरने में बह जाने से उसकी मौत हो गई। फ्लाइट का इंतजाम न हो पाने और शव को खोजने में विलंब से शव शुक्रवार को गांव में पहुंचा।

अंतयेष्टि में दिमनी विधायक गिर्राज डंडोतिया, पूर्व विधायक शिवमंगल सिंह तोमर, एसडीओपी आरकेएस राठौर,नायब तहसीदार रामनिवास शर्मा व मनीष दुबे, मेघालय से एसएएफ के डीआईजी आरएल राठौर सहित आसपास के आधा दर्जन गांव के लोगों ने नाम आंखों से शहीद को अंतिम विदाई दी। प्रशासन ने जिस खेत मे शहीद का अंतिम संस्कार हुआ है वहां पार्क विकसित करने आश्वासन दिया है। बीएसएफ ने अंतिम संस्कार के लिए 33 हजार रुपए नकी नकद सहायता दी। बाकी स्वत्वों के भुगतान की प्रक्रिया भी शीघ्र पूरी करने की बात कही है।

Published on: