कार में बेहोश मिले चालक

रिठौरा बायपास पर पुलिस चौकी खालसा होटल के पास दो चालक कार में बेहोशी की हालत में पड़े थे
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Mar 2016, 11:34 PM IST
morena
morena

मुरैना. रिठौरा बायपास पर पुलिस चौकी खालसा होटल के पास दो चालक कार में बेहोशी की हालत में पड़े थे। दोनों ने शराब पी रखी थी। एसडीओपी बानमोर आत्माराम शर्मा वहां से निकले तो उन्होंने देखा। उन्होंने 108 एम्बुलेंस को बुलाया। उनका इलाज करवाया। होश में आने पर पता चला कि ये दोनों ही दिल्ली की एक ट्रेवल्स एजेंसी पर चालक हैं।
108 एम्बुलेंस के ईएमटी अविनाश राजपूत, पायलट वासुदेव परिहार ने बेहोश चालकों को मौके पर ही इलाज कर होश में लाने का प्रयास किया। इसमें एक चालक लक्षीराम निवासी हरपालपुर जिला छतरपुर मप्र होश में आ गया। लक्षीराम व कार क्रमांक डीएल 1सीपी 1624 को रिठौरा पुलिस ले गई। दूसरे चालक बलदेव सिंह निवासी डिवप्रयास जिला गढ़वाल उत्तराखंड को बेहोशी की हालत में 108 एम्बुलेंस से नूराबाद ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने इलाज के बाद उसको होश में लाया गया। इसको भी बानमोर पुलिस कस्टडी में रखा गया।
बताया जाता है दिल्ली बसंत कुंज में इंद्रवीर यादव की ट्रेवल्स एजेंसी है। उस पर ये दोनों पांच साल से चालक की नौकरी कर रहे हैं। शनिवार की रात को मालिक से खाने के पैसे लेकर निकले थे। सुबह शराब के नशे में रिठौरा बायपास पर कार में पड़े मिले हैं। पुलिस ने खबर कर की तो दिल्ली से ट्रेवल्स एजेंसी का मालिक भी मुरैना आ गया है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Published on: