मुरैना. माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्ड्री बोर्ड मेंजिले के 76 केन्द्रों पर बुधवार को रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसायिक अध्ययन, कृषि विज्ञान, गणित के मूल तत्व, गृह प्रबंधन, ड्रॉइंग एवं पेंटिंग विषयों की परीक्षा सम्पन्न हुई। केन्द्रों पर पंजीकृत 23,448 परीक्षार्थियों में से 22,716 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे, जबकि 732 परीक्षार्थी […]
मुरैना. माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्ड्री बोर्ड मेंजिले के 76 केन्द्रों पर बुधवार को रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसायिक अध्ययन, कृषि विज्ञान, गणित के मूल तत्व, गृह प्रबंधन, ड्रॉइंग एवं पेंटिंग विषयों की परीक्षा सम्पन्न हुई। केन्द्रों पर पंजीकृत 23,448 परीक्षार्थियों में से 22,716 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे, जबकि 732 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा के दौरान कुल 3 नकल प्रकरण दर्ज किए गए। इनमें अशासकीय मॉडल कॉन्वेंट स्कूल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोरसा, अशासकीय पंडित नेहरू कॉलेज बानमौर भाग-1 तथा अशासकीय पंडित नेहरू कॉलेज बानमौर भाग-2 में एक-एक परीक्षार्थी के विरुद्ध नकल प्रकरण दर्ज किया गया है। परीक्षाओं के दौरान आए दिन अव्यवस्थाएं देखने को मिल रही हैं। जिला मुख्यालय पर स्थित शासकीय नवीन हाईस्कूल क्रमांक एक नेहरू पार्क रोड मुरैना में बुधवार को हायरसेकेंडरी परीक्षा में परीक्षार्थियों को खुले में बैठाया गया। जबकि सुबह से मौसम खराब था। शीत लहर के बीच छात्र- छात्राओं को परीक्षा देनी पड़ी। यह शुक्र है कि परीक्षा के दौरान बारिश नहीं हुई। जैसे ही परीक्षा समाप्त हुई, बूंदाबांदी शुरू हो गई। बताया गया है कि केन्द्र पर कक्ष के देखते हुए परीक्षार्थी अधिक हैं इसलिए कक्षों में जगह कम पड़ गई और परीक्षार्थियों को खुले में जमीन पर बैठाया गया। इन अव्यवस्थाओं को लेकर पालकों में आक्रोश है।
सीईओ ने किया तीन परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण
हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षा अंतर्गत बुधवार को रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसायिक अध्ययन, कृषि विज्ञान, गणित के मूल तत्व, गृह प्रबंधन, ड्रॉइंग एवं पेंटिंग विषयों के प्रश्नपत्र की परीक्षा के दौरान जिला पंचायत सीईओ कमलेश कुमार भार्गव ने जे एस पब्लिक स्कूल, उत्कृष्ट विद्यालय तथा गंगा पब्लिक स्कूल, मुरैना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केन्द्राध्यक्ष व अन्य जिम्मेदारों को दिशा निर्देश दिए।
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित हाईस्कूल व हायरसेकेंडरी बोर्ड की मुख्य परीक्षाओं के जिन केन्द्रों पर नकल की शिकायत मिलीं या फिर परीक्षाओं में अन्य अव्यवस्थाएं मिलीं, ऐसे आठ केन्द्रों के केन्द्राध्यक्ष व सहायक केन्द्राध्यक्षों को कलेक्टर ने बदल दिया है। जिन केन्द्रों पर फेरबदल किया है, उनमें शासकीय सांदीपनी उमावि गोठ अंबाह के केन्द्राध्यक्ष नरेश बाबू गोयल को हटाकर उनकी जगह रोहितास बैरागी प्राचार्य शाउमावि झुंडपुरा सीएस और योगेश शर्मा सहायक केन्द्राध्यक्ष को हटाकर रसिकदास शर्मा शामलबा कन्या उमावि क्रमांक एक मुरैना को एसीएस बनाया गया है। इसी तरह अशासकीय पंडित नेहरू उमावि बानमोर के सीएस रामभोज शर्मा को हटाकर ब्रजेशचंद्र उपाध्याय मॉडल उमावि जौरा और एसीएस दिनेश कुमार शर्मा की जगह कृष्णकांत श्रीवास्तव को भेजा है। वहीं अशासकीय एमएलडी अंबाह केन्द्र के सीएस रमेश सिंह परमार की जगह विश्वनाथ सिंह तोमर मिरघान और एसीएस देवी सिंह कुशवाह की जगह धीर सिंह सैनी को भेजा है। अशासकीय आर बी एस उमावि पोरसा केन्द्र के सीएस पूरनलाल कश्यप की जगह सैंथरा बाढ़ई के उमाशि उमादत्त शर्मा एवं एसीएस सरनाम सिंह तोमर की जगह रिठौरा कला से धर्मवीर सिंह वर्मा को भेजा है। अशासकीय शांति निकेतन परीक्षा केन्द्र अंबाह के सीएस रामसेवक माहौर की जगह अंबाह बॉयज के ब्याख्याता अहिवरन सिकरवार और एसीएस रामअवतार शर्मा की जगह अम्हिलेड़ा उमाशि बच्चू सिंह तोमर को भेजा है। शामावि दिमनी परीक्षा केन्द्र के सीएस अनिल कुमार जैन की जगह बानमोर के ब्याख्याता हरिओम शर्मा, एसीएस वासुदेव प्रसाद शाक्य की जगह कैलारस से सुरेश धाकड़ को भेजा गया है। अशासकीय पंडित नेहरू कॉलेज बानमोर भाग-1 केन्द्र के सीएस सुरेश कुमार अपौरिया की जगह जौरा के शैलेन्द्र कुशवाह और एसीएस राकेश मित्तल की जगह सबलगढ़ से पवन गोस्वामी को भेजा गया है। अशासकीय पंडित नेहरू कॉलेज बानमोर भाग- दो केन्द्र के सीएस रामप्रकाश माहौर की जगह टेंटरा के प्राचार्य महेन्द्र कुमार अटल एवं एसीएस श्रीनिवास सैनी की जगह पोरसा से विनोद कुशवाह को भेजा है।