9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुरैना में धूं-धूंकर जली कार, बाइक में भी आग से हडक़ंप

टोल पर कार, शहर में बाइक जली, शादी समारोह में शामिल होकर मुरैना से ग्वालियर लौट रहे थे कार सवार

less than 1 minute read
Google source verification

मुरैना. ग्वालियर हाईवे पर छौंदा टोल टैक्स के पास एक कार में अचानक आग लगने की घटना सामने आई, जिसके बाद कुछ ही देर में कार धूं-धूंकर जलने लगी और पूरी तरह आग की चपेट में आ गई। यह घटना तब हुई जब ग्वालियर निवासी आकाश खटीक अपने दो अन्य साथियों के साथ मुरैना में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद ग्वालियर लौट रहे थे।

कार में आग की लपटें देखकर घटनास्थल पर तत्काल अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, कार में सवार तीनों लोग सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे, जिससे उन्हें किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई। घटना की सूचना मिलने पर मुरैना से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। परंतु, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था और कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई थी।


इधर… एम एस रोड पर बाइक में लगी आग

इधर, मुरैना शहर के एमएस रोड स्थित भोज भवन के पास भी एक बाइक में अचानक आग लगने की घटना ने मौके पर हडक़ंप और अफरा-तफरी मचा दी। देखते ही देखते बाइक आग की लपटों में घिर गई और पूरी तरह जलने लगी। इस घटना के कारण एमएस रोड पर सडक़ का आवागमन बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे स्थानीय यातायात भी प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझने के उपरांत स्थिति सामान्य हुई और बाधित यातायात को फिर से सुचारु रूप से शुरू कराया गया। इन दोनों ही घटनाओं में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।