मुरैना. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पोरसा के द्वारा बरगद चौराहे के पास देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का पुतला जलाया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के नेतृत्व में रामकिशोर तिवारी, भूपेंद्र सिंह तोमर, शैलेंद्र सिंह भदोरिया, हीरा तोमर, हरीश हिंडोलिया, वीरेंद्र सिंह तोमर, रामदत्त […]
मुरैना. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पोरसा के द्वारा बरगद चौराहे के पास देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का पुतला जलाया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के नेतृत्व में रामकिशोर तिवारी, भूपेंद्र सिंह तोमर, शैलेंद्र सिंह भदोरिया, हीरा तोमर, हरीश हिंडोलिया, वीरेंद्र सिंह तोमर, रामदत्त शर्मा, उमाशंकर सिंह तोमर, मुन्नालाल हिंडोलिया, पातीराम नरवरिया, मुकेश जाटव, हीरा तोमर, कुलदीप सिंह तोमर, बबलू दुबे, सोनू शर्मा, जय प्रताप सिंह तोमर आदि लगभग आधा सैकड़ा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बरगद चौराहे के पास अमेरिका से हुई डील के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का पुतला पुतला जलाया गया।
मोदी सरकार की अमेरिका ट्रेड डील (किसान-विरोधी) के खिलाफ, मनरेगा में बदलाव कर मजदूरी के कानूनी अधिकार पर प्रहार तथा मध्यप्रदेश सरकार के तीन कलंकित मंत्रियों के इस्तीफे की मांग एवं प्रदेश की आर्थिक बदहाली-अराजकता के विरुद्ध मप्र कांग्रेस द्वारा विधानसभा घेराव की तैयारियों को लेकर मुरैना में विधायक कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी की समन्वय समिति एवं ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक हुई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। जिसमे सभी पदाधिकारियों और ब्लॉक अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी। प्रदेश अध्यक्ष माननीय जीतू पटवारी जी के निर्देशानुसार मुरैना जिले से कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता किसानो नौजवानों के साथ बड़ी संख्या में 24 फरवरी 2026 को होने वाले विधानसभा घेराव में भोपाल पहुंचकर, आवाज बुलंद करेंगे
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महुआ के अध्यक्ष शेरा तोमर के नेतृत्व में ब्लॉक मुख्यालय महुआ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत अमेरिका ट्रेड डील एवं मनरेगा में बदलाव कर मजदूरी के कानूनी अधिकार पर प्रहार के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतला दहन करके विरोध जताया, पुतला दहन कार्यक्रम में कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिनमें शेरा तोमर ब्लॉक अध्यक्ष महुआ, बलवीर शुक्ला, उदय सिंह तोमर, वीरेंद्र सखवार, दुर्गा प्रसाद शर्मा, रविन्द्र तोमर, अनिल लोधी, संजय सखवार, सोनू शर्मा, फरेंद्र गुर्जर, रामू भदोरिया, रोहित तोमर, प्रमोद तोमर, रामजीलाल तोमर, मनोज सखवार आदि कार्यकर्ता पर उपस्थित रहे।