मुरैना

covid-19 : चंबल का यह जिला हुआ कोरोना मुक्त, कलेक्टर बोलीं सख्ती जारी रहेगी

मध्यप्रदेश में तेजी से फैल रहा है कोरोना का कहर
2 min read
• •
Updated: 19 Apr 2020, 7:49 PM IST
covid-19 : Morena District Corona Free today
चंबल का यह जिला हुआ कोरोना मुक्त, कलेक्टर बोलीं सख्ती जारी रहेगी

मुरैना। कोरोना संक्रमण को लेकर रविवार का दिन जिले के लिए सुखद रहा। जिले में मिले सभी 14 कोरोना पॉजीटिव संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। मुरैना कलेक्टर प्रियंका दास ने बताया कि कोरोना पॉजीटिव से निगेटिव हुए 7 व्यक्तियों को पहले ही डिस्चार्ज किया जा चुका है, बाकी 7 को रविवार को जिल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी दी जा रही है। वहीं इंदौर से भागकर आए दोनों कोरोना पॉजीटिव की भी पहली जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। बाकी पहले से ही निगेटिव और ट्रक चालक के साथ सहायक को भी छुट्टी दी जा रही है। इंदौर के 2 पॉजीटिव की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आने पर छुट्टी दी जाएगी।

गांवों में ढील, शहर में सख्ती रहेगी जारी
कलेक्टर प्रियंका दास ने कहा कि कोरोना मुक्त हो जाने के बावजूद जिले के शहरी क्षेत्र में सख्ती पहले जैसी ही जारी रहेगी। क्योंकि यदि लापरवाही से एक भी नया मरीज सामने आ गया तो फिर 28 दिन के लिए जिला पीछे चला जाएगा। हालांकि कोरोना मुक्त होने के बाद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण और मनरेगा के कार्य शुरू कराए जा सकेंगे।

चप्पे चप्पे पर पुलिस की नजर
कोरोना वायरस से कहर से पहले से भी जिले से लगी सभी सीमाओं को सील कर दी गई है। साथ ही रविवार को सुबह से ही पुलिस की सख्ती नजर आई। इस दौरान जिले की सभी सीमाओं पर भारी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई है। साथ ही जो भी वाहन आ रहा है उसकी कड़ी चेंकिग करने के बाद ही उसे जाने दिया जा रहा है। इस दौरान शहर के हर चौराहे व चप्पे चप्पे पर पुलिस नजर आई।

Published on: