मुरैना

पत्नी से झगड़ा हुआ तो युवती के वाट्सऐप और फेसबुक पर डाले अश्लील फोटो, रिश्तेदारों ने देखें तो मची खलबली

पीडि़ता की शिकायत पर जीजा के खिलाफ हुई एफआईआर
2 min read
• •
Updated: 24 Jun 2019, 2:48 PM IST
girl video viral
प्रतीकात्मक तस्वीर

मुरैना। शहर में युवती और महिलाओं से छेड़छाड़, अश्लील फोटो और वीडियो वायरल होने का नाम नहीं ले रहे है। आए दिन एक न एक मामला जिले में देखने को ही मिल रहा है। अभी हाल ही में पत्नी से झगड़ा होने पर जीजा ने पत्नी की बहन को प्रेम जाल में फंसाने का प्रयास किया। सफल न होने पर उसके अश्लील फोटो वाट्सअप और फेसबुक पर डाल दिए। पत्नी की बहन को पता चला तो उसने अपने माता-पिता को बताया। रविवार को पीडि़ता थाने पहुंची और जीजा पर एफआइआर कराई। पुलिस के मुताबिक पीडि़ता जनकगंज इलाके में रहती है।

उसके जीजा और बहन के बीच कुछ महीनों से विवाद चल रहा है। इसी बीच जीजा उसे मैसेज भेजने लगा। उसे अपने प्रेम जाल में फंसाने का प्रयास किया। लेकिन पीडि़ता ने एक दिन जीजा की फटकार लगा। इसके बाद जीजा ने उसके कुछ अश्लील फोटो फेसबुक और वाट्सअप पर डाल दिए।

रिश्तेदारों ने देखा तो उसे बताया। उसने जीजा से कहा तो उसे धमकाया कि थाने रिपोर्ट करने गई तो उसे जान से मार देगा। कुछ दिन तो पीडि़ता धमकी से डरती रही। लेकिन बाद में हिम्मत कर माता-पिता को जीजा की करतूत बताई। परिजन रविवार को पीडि़ता को लेकर जनकगंज थाने पहुंचे। टीआई को पूरा मामला बताया। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर छेडख़ानी, पास्को एक्ट अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

आए दिन परेशान कर रहे थे जीजा
पीडि़त ने बताया कि उसके जीजा और बहन में आए दिन झगड़ा होता रहता था। इसी बीच जीजा ने पत्नी की बहन को अपने प्रेम जाल में फंसाने के लिए पहले उसे मैसेज भेजन शुरू कर दिए। लेकिन पीडि़ता ने एक दिन जब जीजा की फटकार लगाई तो वह उससे अश्लील बाते करने लगा। साथ ही जीजा ने उसके कुछ अश्लील फोटो फेसबुक और वाट्सअप पर डाल दिए।

जब उसके फोटो रिश्तेदारों ने देखे तो उसे पता चला। जब पीडि़त ने इस बारे में जीजा से बात की तो उसने उसे धमकाते हुए कहा कि थाने रिपोर्ट करने गई तो उसे जान से मार देगा। कुछ दिन तो पीडि़ता धमकी से डरती रही। लेकिन बाद में हिम्मत कर माता-पिता को जीजा की करतूत बताई। उसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस में मामला दर्ज करवाया।

Updated on:
24 Jun 2019, 2:48 PM IST
Published on: