- शिकायत की तो वृद्धाश्रम से वृद्धों को बाहर निकाला, किया वापस - वृद्धाश्रम में 2 घंटे तक चलता रहा हंगामा, वृद्ध बोले- दान में मिलने वाली सामग्री भी छीन लेता है स्टाफ
मुरैना. माधौपुरा स्थित वृद्धाश्रम में सहायक अधीक्षक ने कलेक्टर के आदेश का हवाला देते हुए वृद्धों को आश्रम से निकलने के लिए बोल दिया। उसके बाद वृद्ध अपना- अपना सामान लेकर बाहर निकल आए। उसके बाद करीब दो घंटे वृद्धाश्रम में हंगामा चलता रहा। सूचना मिलने पर डिप्टी कलेक्टर व सामाजिक न्याय विभाग की प्रभारी प्रतिज्ञा शर्मा मौके पर पहुंची, तब उन्होंने सभी वृद्धों को अंदर करके मामला शांत कराया।
खबर है कि वृद्धाश्रम में रहने वाले कुछ वृद्धों ने इस बात का विरोध किया कि उनको दान में मिलने वाली सामग्री को स्टाफ के लोग क्यों ले लेते हैं। एक वृद्ध महिला ने करीब छह दिन पूर्व कलेक्टर के यहां भी शिकायत की थी कि उसकी लडक़ी मिलने वृद्धाश्रम आई तो सहायक अधीक्षक ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। इसी बात को लेकर बुधवार को सहायक प्रबंधक ने कलेक्टर का हवाला देते हुए कुछ वृद्धों को बाहर निकलने की कह दिया। उसके बाद वृद्ध अपना सामान लेकर बाहर निकल आए। उसी समय मीडिया के कुछ साथी वृद्धाश्रम में पहुंच गए और सूचना मिलने पर डिप्टी कलेक्टर पहुंची। तब वृद्धों को समझाकर अंदर शिफ्ट किया।
ये कहना हैं वृद्धों का