मुरैना

ट्यूशन से घर लौट रहे बच्चे का अपहरण कर बोरे में बांधा, इस तरह बची मासूम की जान

अंबाह कस्बे में ट्यूशन पढ़कर घर जा रहे मासूम बच्चे का अपहरण कर बोरी में बांध लिया था। साथ के बच्चों ने घर वालों को बताया तब उन्होंने मौके पर पहुंच कर बच्चे को बोरे से बाहर निकाला।

2 min read
ट्यूशन से घर लौट रहे बच्चे का अपहरण कर बोरे में बांधा, इस तरह बची मासूम की जान

मुरैना/अंबाह. मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के अंबाह कस्बे में ट्यूशन पढ़कर घर जा रहे मासूम बच्चे का अपहरण कर बोरी में बांध लिया था। साथ के बच्चों ने घर वालों को बताया तब उन्होंने मौके पर पहुंच कर बच्चे को बोरे से बाहर निकाला। उसके बाद बड़ी संख्या में परिजन के साथ बस्ती के लोग थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करने की मांग की।


घटना को लेकर अंबाह कस्बे में लोगों के बीच काफी आक्रोश है और थाने पर बड़ी संख्या में भीड़ पहुंच गई। कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। थाना प्रभारी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब लोग अपने घर को लौटे।


ट्यूशन से लौटते समय किया अपहरण

जानकारी के अनुसार घाट रोड निवासी ब्रजेश कुमार राठोर ने अंबाह थाने में पहुंचकर आवेदन दिया है। इसमें बताया है कि उनका बच्चा कार्तिक (06) बुधवार को शाम चार बजे ट्यूशन पढ़ने के लिए जाता है। कोल्ड स्टोर के सामने मुर्गा बेचने वाले व्यक्ति ने ट्यूशन से लौटते समय अपहरण कर लिया। बच्चे को बोरी में बांध लिया था। यह सब उसके साथ के बच्चों ने देख लिया और उन्होंने अपने घर बताया। उनके परिजन ने मुझे घर जाकर इस बात की जानकारी दी। बच्चों द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचे और बोरी के अंदर बंधे हुए अपने बच्चे को छुड़ाया।


थाने पहुंचे लोगों ने की कार्रवाई की मांग

ब्रजेश ने कहा कि, इस घटना से उनका बच्चा कार्तिक डरा हुआ है। आवेदन में बताया कि, इस प्रकार की घटना 4 वर्ष पहले भी मोहल्ले में हुई थी। घटना को लेकर सैकड़ों लोग एकत्रित होकर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।

चमत्कार : लड़की के ऊपर से गुजर गई ट्रेन और खरोंच तक नहीं आई, हैरान कर देगा वीडियो

Published on:
16 Dec 2021 09:51 pm
Also Read
View All