
मुरैना। प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर चल रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दूसरे दिन सुबह 11.30 बजे ग्वालियर फोर्ट स्थित गुरुद्वारा दाता बंदी छोड़ में मत्था टेकने पहुंचे वे यहां करीब 15 मिनट रहे। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारे में देश और प्रदेश की सुख सृमद्धि की कामना की। उनके साथ कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी यहां पहुंचे। इसके बाद राहुल गांधी ने चंबल संभाग के श्योपुर,सबलगढ़ और जौरा (मुरैना) में तीन सभाएं कीं। जौरा की सभा करने के बाद राहुल गांधी ने अपना रोड शो शुरू किया जो करीब २६ किलोमीटर लंबा था। राहुल गांधी के साथ बस में कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया व दिग्गविजय सिंह भी रहें।
रोड शो के दौरान लाखों की संख्या में लोग उनके काफिले के साथ चल रहे थे। साथ ही कई जगहों पर राहुल और सिंधिया का स्वागत भी किया गया। रोड शो में राहुल गांधी और सिंधिया व कमलनाथ ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिभावदन किया। रोड शो में लाखों की संख्या में लोग जमकर राहुल गांधी और सिंधिया जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। वहीं राहुल गांधी के रोड शो की भीड़ देखकर वहां से गुजर रहे भाजपा के एक दिग्गज नेता भी कुछ क्षण के लिए रुके और भीड़ देखकर हैरानी में पड़ गए। उनके मुख से यह निकल पड़ा,अरे इतनी भीड? क्या करने वाले हैं ये लोग?
विशेष विमान से दिल्ली रवाना
जौरा से मुरैना तक रोड शो करने के बाद 7.05 बजे सडक़ मार्ग से मुरैना से रवाना होकर आठ बजे राहुल गांधी ग्वालियर विमान तल पहुंचे। जहां से विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस दौरान एयरफोर्ट पर कांग्रेस नेता सहित भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया।
मध्यप्रदेश दौरे के पहले दिन उन्होंने पीतांबरा पीठ दतिया में पूजन और सभा,डबरा में एक जन सभा। इसके बाद ग्वालियर में अचलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना,रोड शोऔर मोती मस्जिद में इबादत की। इसके बाद उन्होंने फूलबाग पर एक जनसभा को भी संबोधित किया।
LIVE UPDATE
5.50
राहुल गांधी जौरा में रैली को संबोधित करने के बाद बस के पास पहुंचे।
6.00
राहुल गांधी रथ पर सवार हुए। उनके साथ सिंधिया,कमलनाथ और दिग्गविजय सिंह है।
6.05
राहुल गांधी के रोड शो में लाखों की भीड़ में पहुंचे लोग। जमकर लग रहे है नारे।
6.10
राहुल गांधी रोड शो करते हुए जौरा से मुरैना के लिए रवाना।
6.15
जगह-जगह हो रहा है राहुल गांधी का स्वागत।
6.20
राहुल गांधी के रोड शो में डीजे पर थिरके रहे है लोग,राहुल गांधी व सिंधिया और कमलनाथ जिंदाबाद के लगा रहे हैं नारे।
6.25
रोड शो में तैनात है 1200 पुलिस के जवान
6.30
1200 पुलिस के जवान राहुल गांधी और पब्लिक की हर गतिविधि पर रख रहे हैं नजर।
6.35
रोड शो में भीड़ देखकर खुश हुए सिंधिया,राहुल और कमलनाथ।
6.40
स्थानीय नेताओं से राहुल का परिचय करा रहे हैं सिंधिया और कमलनाथ।
6.50
राहुल गांधी,सिंधिया और कमलनाथ व दिग्गविजय का फूल और मालाओं से स्वागत कर रहे हैं समर्थक।
7.00
मुरैना में राहुल गांधी का रोड शो खत्म।
7.05
सडक़ मार्ग से मुरैना से रवाना होकर राहुल गांधी ग्वालियर विमान तल पहुंचे।
हर जगह तैनात है पुलिस
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर ग्वालियर चंबल संभाग को हाईअलर्ट पर रखा गया है। सोमवार सुबह से ही दतिया और ग्वालियर व डबरा और श्योपुर और मुरैना के सबलगढ़ व जौरा में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर में आने वाले प्रत्येक वाहन और व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है। साथ ही शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस को तैनात किया गया है।
राहुल गांधी की सुरक्षा तीन स्तर पर की जा रही है। एसपीजी सहित करीब एक हजार जवान को राहुल की सुरक्षा में लगाया गया है। वहीं दिल्ली से आई एसपीजी की टीम के अलावा करीब आधा दर्जन आईपीएस,इतने ही अतिक्ति पुलिस अधीक्षक, एक दर्जन से ज्यादा डीएसपी समेत सैकड़ों की संख्या में पुलिस, सुरक्षा में तैनात रहेंगे। एसएएफ व होमगार्ड तैनात रहेगी। पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने बताया कि स्टेडियम समेत अन्य स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त है।