मुरैना

Lok Sabha Election 2024 : मुरैना लोकसभा सीट पर कब होगी वोटिंग, जानें पूरा शेड्यूल

Morena Lok sabha Seat : देश में लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है। मुरैना लोकसभा सीट पर 7 मई को होगी वोटिंग।

less than 1 minute read
Mar 16, 2024
morena_lok_sabha_seat.jpg
morena lok sabha election 2024

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो चुका है। दिल्ली में चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि मध्यप्रदेश में चार चरणों में चुनाव कराए जाएंगे और चुनाव परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे। चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव आयोग की घोषणा के मुताबिक मध्यप्रदेश में 4 चरणों में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे और अगर मुरैना लोकसभा सीट की बात करें तो मुरैना में तीसरे चरण में वोटिंग होंगी ।


चुनाव आयोग की तरफ से जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक मुरैना लोकसभा सीट पर 7 मई को वोटिंग होगी और 4 जून को चुनाव का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। मुरैना लोकसभा सीट से भाजपा ने इस बार शिवमंगल सिंह तोमर को अपना प्रत्याशी बनाया है तो वहीं कांग्रेस की ओर से अभी मुरैना सीट पर उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024 : भोपाल लोकसभा सीट पर कब होगी वोटिंग, जानें पूरा शेड्यूल


मध्यप्रदेश में 4 चरणों में लोकसभा के चुनाव कराए जाएंगे। पहला चरण 19 अप्रैल को दूसरा चरण 26 अप्रैल को तीसरा चरण 7 मई को और चौथा चरण 13 मई को होगा और इन सभी तारीखों पर प्रदेश की अलग अलग सीटों पर वोटिंग होगी।
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024 : बालाघाट लोकसभा सीट पर कब होगी वोटिंग, जानें पूरा शेड्यूल

Published on:
16 Mar 2024 08:40 pm