
स्टेडियम की मरम्मत पर 10 करोड़ खर्च रखरखाव का अभाव, शिविर में अव्यवस्थाएं, नहीं हुई सफाई, खिलाडिय़ों के बीच खेल रहे बाहरी तत्व, नियमित नहीं पहुंच रहे जिला खेल अधिकारी
मुरैना. जिला खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा संचालित शिविर में विभिन्न खेलों में 1293 खिलाडिय़ों का पंजीयन तो कर लिया है लेकिन पर्याप्त ग्राउंड और सुविधा के अभाव में 50 प्रतिशत ही खिलाड़ी पहुंच रहे हैं। वहीं शिविर पंजीकृत खिलाडिय़ों के बीच ऐसे बाहरी तत्व भी पहुंच रहे हैं, जिनका कोई पंजीयन नहीं हैं।
जिला मुख्यालय पर स्थित स्टेडियम की मरम्मत के नाम पर 10 करोड़ से अधिक की राशि खर्च की जा चुकी है, उसके बाद भी स्टेडियम बदहाल स्थिति में हैं। देखरेख के अभाव में यहां गंदगी पसर रही है, इन दिनों शिविर चल रहा है, उसके बाद भी सफाई नहीं कराई गई है। शिविर में कुछ खेल ऐसे भी शामिल किए हैं, उनमें पंजीयन तो हुआ है लेकिन खिलाड़ी नहीं पहुंच रहे। वहीं बैडमिंटन, वॉलीबॉल में बाहरी लोग खेल रहे हैं, जिससे पंजीकृत खिलाडिय़ों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कबड्डी में 27 खिलाडिय़ों का पंजीयन हैं जबकि बमुश्किल खेलने आठ के करीब आ रहे हैं, मैदान पर पर्याप्त मेटी का विछाव भी नहीं किया है। इसी तरह खो-खो में मात्र चार खिलाडिय़ों का पंजीयन हो सका, इसलिए खो- खो शुरू नहीं हो सका। जिला खेल अधिकारी ग्वालियर से अपडाउन करते हैं, इसलिए वह ऑफिस टाइम पर ही आते हैं, बुधवार को खेल अधिकारी शिविर में उपस्थिति नहीं थे। शिविर में योग में 45 लोगों का पंजीयन हैं लेकिन योग करने वाले शिविर में उपस्थित नहीं हो रहे। इसी तरह ऐथलेटिक्स में 305 खिलाड़ी पंजीकृत हैं लेकिन बमुश्किल 40 प्रतिशत खिलाड़ी भी मैदान पर नहीं आ रहे। जो आ रहे हैं, उनमें भर्ती की तैयारी करने वाले भी शामिल हैं।
खेल खिलाड़ी
एथलेटिक्स 305
सितोलिया 31
कबड्डी 27
खोखो 04
थ्रो बॉल 100
वॉलीबॉल 44
योग 45
बैडमिंटन 86
टेनिस 10
हॉकी 67
कलारी पट्टू 121
क्रिकेट 46
बूशू 79
फुुटबॉल 108
ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा कुछ खेलों को प्राइवेट तौर पर एसोसिएशन को सौंप दिए हैं, वहां खेल चल रहे हैं या नहीं, इसकी मॉनीटरिंग नहीं की जा रही है। क्रिकेट के अलावा अन्य खेल अपने प्राइवेट स्तर पर पहले से ही चल रहे थे, उनमें ही खेल विभाग शामिल हो गया है। बुशू खेल में एक निजी स्कूल संचालक के सुपुर्द कर दिया है, जिसकी स्वयं की एसोसिएशन हैं।
योग के लिए 45 लोगों ने पंजीयन कराया था। हमने योग प्रशिक्षण देने के लिए अपना स्टाफ भेजा था लेकिन खेल अधिकारी ने स्टाफ से अभद्र व्यवहार किया, इसलिए योग शुरू नहीं किया।
मॉनीटरिंग के अभाव में शिविर में अव्यवस्थाएं फैल रही हैं। जिम्मेदार अधिकारी शिविर के दौरान मौजूद नहीं रहते हैं। वहीं हर साल शिविर से पूर्व अभियान चलाकर मैदान की सफाई होती थी, लेकिन इस बार शिविर समापन की ओर है, अभी तक सफाई नहीं कराई गई है। वहीं शिविर के दौरान बाहरी लोग शामिल हो रहे, कोई कहने सुनने वाला नहीं हैं।
ग्रीष्मकालीन शिविर में 1293 खिलाडिय़ों ने विभिन्न खेलों में पंजीयन कराया है। कुछ खेलों में खिलाड़ी कम आ रहे हैं, कुछ को एसोसिएशन को सौंप दिया है जो अपने स्तर पर प्रशिक्षण दे रहे हैं। रही बात सफाई की तो स्टेडियम में कुछ कार्य अभी शेष है, उसके बाद सफाई कराई जाएगी।
Published on:
04 Jun 2026 03:08 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरैना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
