मुरैना

एक हजार की रिश्वत लेते हुए राजस्व निरीक्षक को लोकायुक्त ने पकड़ा

मुरैना. लोकायुक्त ने मंगलवार को नए एसडीएम कार्यालय में राजस्व निरीक्षक राकेश जैन को एक हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आर आई ने एक किसान से उसके बच्चों के जाति प्रमाण बनवाने के नाम पर दो हजार रुपए की मांग की थी। जानकारी के अनुसार संतोष पुत्र रामहेत कुशवाह निवासी गोपिया […]

less than 1 minute read
Feb 24, 2026

मुरैना. लोकायुक्त ने मंगलवार को नए एसडीएम कार्यालय में राजस्व निरीक्षक राकेश जैन को एक हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आर आई ने एक किसान से उसके बच्चों के जाति प्रमाण बनवाने के नाम पर दो हजार रुपए की मांग की थी।


जानकारी के अनुसार संतोष पुत्र रामहेत कुशवाह निवासी गोपिया पुरा मौजा पलपुरा ने अपने तीन बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अपने क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक राकेश जैन के यहां आवेदन किया। आर आई जैन ने दो हजार रुपए की डिमांड की। किसान संतोष कुशवाह से आर आई ने 500 रुपए 18 फरवरी को लिए। उसके बाद संतोष ने इस आशय की शिकायत उसी दिन 18 फरवरी को लोकायुक्त ग्वालियर में की। लोकायुक्त ने पुष्टि के लिए 19 फरवरी को फिर से फरियादी को राजस्व निरीक्षक राकेश जैन के यहां भेजा, उस दिन 500 रुपए फिर लिए। इसके बाद लोकायुक्त ने मामला दर्ज कर लिया। और 1000 रुपए और रह गए थे, उस राशि को देने के लिए संतोष कुशवाह मंगलवार को नई एसडीएम ऑफिस की तीसरी मंजिल पर पहुंचा, उसने 1000 रुपए जैसे ही राजस्व निरीक्षक को दिए तभी लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी के हाथ धुलवाए और उसकी वीडियोग्राफी करवाई गई। उसके बाद राजस्व निरीक्षक को सिटी कोतवाली थाने ले जाया गया, आगे पूरी कार्रवाई थाने में की गई जो देर शाम तक चली। कार्रवाई के दौरान डीएसपी विनोद सिंह कुशवाह, निरीक्षक बलराम राजावत, निरीक्षक अंजली शर्मा, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र पवैया, हेमंत शर्मा, मनोज कुशवाह, बलवीर, आरक्षक राजेन्द्र सिंह, विनोद शाक्य, राजीव तिवारी, रवि सिंह, अंकेश शर्र्मा शामिल रहे।

Published on:
24 Feb 2026 05:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर