मुरैना

कहीं स्कूल बंद, कहीं शिक्षक मिले नदारद

दर्ज संख्या की तुलना में विद्यार्थियों की उपस्थिति भी दयनीय
2 min read
• •
Updated: 26 Nov 2017, 12:59 PM IST
Morena News, Morena Hindi News, Mp Hindi News, Action, Morena, inspection, Presence is also pathetic
शामावि बड़ागांव में ताला बंद और बाहर खड़े बच्चे। फोटो नहीं आया।

मुरैना. सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति व शैक्षणिक माहौल बेहद चिंताजनक है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के योजना अधिकारी व संस्कृत प्रभारी द्वारा शनिवार को दिमनी, अंबाह व पोरसा क्षेत्र में किए गए निरीक्षण में कहीं स्कूल बंद मिले तो कहीं शिक्षक नदारद। खुले मिले अधिकांश स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति दयनीय मिली। निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की जा रही है।
योजना अधिकारी एसके गौड़ व संस्कृत प्रभारी बीएस घुरैया को निरीक्षण में पीएस खेरा-मेवदा में सहायक अध्यापक ममता शर्मा अनुपस्थित मिलीं। यहां महज दो विद्यार्थी मौजूद मिले। मावि में शिक्षक सुमन सिकरवार अनुपस्थित थीं और 192 दर्ज बच्चों में से 16 उपस्थित मिले। प्रावि बड़ागांव निरीक्षण में बंद मिला। बताया गया कि सहायक अध्यक्षपक विनोद शर्मा दो दिन से नहीं आ रहे हैं। प्रावि रसाल सिंह का पुरा में रामकेश शर्मा अनुपस्थित, अनीता कुमारी दोपहर 12.15 बजे पहुंचीं। प्रावि ज्ञानंदकापुरा में छात्रा रक्षा ने बताया कि एमडीएम नहीं बनता है। 23, 24 व 25 नवंबर को उपस्थिति भी दर्ज नहीं थी। प्रावि अंदर का पुरा मे मीना तोमर सहायक शिक्षक अनुपस्थित मिलीं, जबकि दर्ज 64 में से महज एक बच्चा मिला। यहां भी मध्याह्न भोजन नहीं बनता है। स्व-सहायता समूह भी नहीं है और शिक्षक ही यह व्यवस्था देखते हैं। शाउमावि किर्रायंच में कक्षाएं नहीं लग रही थीं। यहां धीरसिंह सैनी वरिष्ठ अध्यापक व अध्यापक सुरेश कुमार राजपूत अनुपस्थित मिले। दर्ज 137 में छात्र महज 12 उपस्थित मिले। मावि किर्रायंच में सहायक अध्यापक सुभाष सिंह तोमर दूसरे शिक्षक अजय शर्मा के अवकाश आवेदन में कूट रचना करते पकड़े गए। आवेदन की मूल प्रति निरीक्षण अधिकारी ने जब्त कर ली। यहां 123 में से महज 29 विद्यार्थी उपस्थित थे। यहां शिक्षक सुभाष सिंह तोमर ने निरीक्षण में बाधा डालने का प्रयास किया। प्रावि किर्रायंज में 14 बच्चे ऊधम करते हुए मिले। गांव के उपेंद्र ने बताया कि विद्यालय भवन की पुताई वर्षों से नहीं हुई है। परिसर में गंदगी भी मिली।

Published on: