मुरैना

breaking : बाइक सवार मां-बेटे को ट्रक ने कुचला, दर्दनाक मौत

पुराना सेलटैक्स बैरियर पर बाइक से जा रहे मां बेटे को ट्रक चालक ने मारी टक्कर
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Jul 2019, 8:40 PM IST
road accident
breaking : बाइक सवार मां-बेटे को ट्रक ने कुचला, दर्दनाक मौत

मुरैना। हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां बेटे को कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर तीन बजे की है। जानकारी के अनुसार सतीश पुत्र आशाराम सिकरवार 26 वर्ष, उसकी मां गुड्डी 48 वर्ष निवासी राजे का पूरा थाना मनिया धौलपुर बाइक से ग्वालियर जा रहे थे।

पुराना सेलटैक्स बैरियर पर ट्रक क्रमांक आरजे 11 जी ए 7888 के चालक ने गाड़ी को तेजी व लापरवाही से चलाकर बाइक में पीछे से टक्कर मार दी,जिससे दोनों ही मां बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोडकऱ मौके स फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुरैना में आए दिन होते है हादसे
मुरैना जिले में आए दिन हादसे होते रहते है लेकिन प्रशासन के द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। अभी हाल ही में मुरैना जिले में सडक़ हादसे में कई लोग घायल हो गए थे जबकि एक की मौत भी हो चुकी थी।

Published on: