मुरैना

मुरैना में दो छात्रों ने की आत्महत्या

बारहवीं में फेल होने पर छात्र ने मुरैना में गोली मारकर और अंबाह फांसी लगाकर की आत्महत्या

2 min read
Apr 16, 2026
बारहवीं में फेल होने पर छात्र ने मुरैना में गोली मारकर और अंबाह फांसी लगाकर की आत्महत्या

मुरैना. 12वीं बोर्ड परीक्षा में फेल होने पर मुरैना में एक छात्र ने गोली मारकर और अंबाह में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों ही घटनाओं में अलग अलग मर्ग कायम कर मामलों में विवेचना की जा रही है।


जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान बेटू उर्फ ऋतिक (20) पुत्र शैलेंद्र दंडोतिया निवासी महावीर पुरा मुरैना बुधवार की सुबह अपने पिता को अंबाह बस स्टंैंड पर छोडकऱ स्कूटी से यह कहकर चला गया कि मेरा रिजल्ट आ रहा है, इसलिए माता बसैया के दर्शन करके आता हूं। पिता शिक्षा विभाग बीईओ कार्यालय अंबाह में बाबू के पद पर कार्यरत हैं। उधर सुबह 11 बजे बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आया, जिसमें वह फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ्स विषयों में असफल हो गया। परिणाम से मानसिक रूप से परेशान होकर वह स्कूटी से कोतवाल डैम पहुंचा, जहां उसने अवैध कट्टे से अपनी दाहिनी कनपटी पर गोली मार ली। गोली कनपटी के आर-पार हो गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने माताबसैया थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मुरैना भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

अंबाह में कमरे में फांसी लगाकर दी जान

अंबाह क्षेत्र के हरजीवन का पुरा बरेह गांव में बुधवार दोपहर एक 12वीं के छात्र ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सूचनाकर्ता अनूप सिंह सखवार (38) ने थाना पहुंचकर बताया कि उनका 17 वर्षीय बेटा राघवेन्द्र उर्फ रोहित सखवार दोपहर करीब 3 बजे कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। उसने छत के कुंदे से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।

Published on:
16 Apr 2026 03:10 pm
Also Read
View All