तीन दुकानदार मामूली रूप से झुलसे, गैस कंपनी के कर्मचारियों ने बुझाया आग, फायर बिग्रेड भी पहुंची
मुरैना. शहर की एम एस रोड पर नेहरू पार्क के पास पिछले चार पांच दिन से फूटी पड़ी पाइप लाइन को जोडऩे के लिए नगर निगम का अमला मौके पर पहुंचा। जेसीबी से सडक़ खोदते समय अचानक पीएनजी गैस की लाइन फूट गई, जिससे गैस अचानक हुए गैस रिसाव से अफरा तफरी मच गई। पास में ही कन्हैया मिष्ठान भंडार पर भट्टी जल रही थी, जिससे गैस ने आग पकड़ ली। वहीं पास में गैस कंपनी के कर्मचारी काम कर रहे थे, उनके पास आग बुझाने के सिलेंडर सहित पूरी किट थी, इसलिए उन्होंने तुरंत आग पर काबू पा लिया जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
नेहरू पार्क के पास जहां गैस का रिसाव होने से आग लगी, उसके २०० फीट दूरी पर बाजार की तरफ माचिस का गोदाम और बस स्टैंड की तरफ २०० फीट की दूरी पर पेट्रोल पंप था, अगर गैस कर्मचारी मौके पर नहीं होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। नगर निगम के अधिकारियों का कहना हैं कि गैस पाइप लाइन डालते समय पानी की लाइन को फोड़ दिया था, जिससे वहां पानी भर रहा था, उसको बंद कर रहे थे, तभी गैस पाइप लाइन फूट गई और आग लगने से लाला उर्फ अख्तर खान इलेक्ट्रिशियन, पावस गुप्ता, विमल गुप्ता के सिर के बाल व चेहरे झुलस गए। वहीं एम एस रोड पर जाम लग गया, बाद में पुलिस का रूट डायवर्ट करने पड़े।
शहर की एम एस रोड पर नेहरू पार्क के पास पानी की पाइप लाइन जोड़ते समय गैस पाइप लाइन फूट गई। उसको जोडऩे के लिए दिन भर काम चला। इस दौरान एम एस रोड सहित उसे जुड़ी सभी सडक़ों पर जाम लगा रहा। सुबह ११ बजे से १२ बजे हालात ज्यादा खराब रहे। उसके बाद पुलिस ने मोर्चा सम्हाल लिया। पुराना बस स्टैंड, जीवाजी गंज के सामने बेरीगेट्स लगाकर ट्रैफिक टायवर्ट कर दिया फिर भी दिन भी शहर का यातायात अव्यवस्थित रहा।