
मुरैना। नागाजी मंदिर के महंत के खिलाफ दर्ज प्रकरण को वापस लेने की मांग को लेकर सर्वसमाज रविवार को सडक़ों पर उतरा। आंदोलनकारियों ने काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण जुलूस निकाला,बाजार बंद कराया और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। (support of Mahant ) ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि प्रकरण वापस लेकर इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो सात दिन बाद फिर सडक़ों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।
इस स्थिति में कानून-व्यवस्था की समस्त जिम्मेदारी पुलिस और प्रशासन की होगी। अंबाह एसडीएम नीरज शर्मा को सौंपे ज्ञापन में लोगों ने कहा कि मौके पर शासकीय जमीन से अतिक्रमण हटाने की समस्त कार्रवाई मौके पर उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों की जानकारी में है।
जमीन से अतिक्रमण हटाने का प्रकरण वर्ष 2017 से चल रहा था और कई बार अतिक्रामक को कब्जा हटाने के लिए कहा गया था। जब अतिक्रमणकारी को लगा कि जमीन उसके हाथ से निकल जाएगी तो सुनियोजित षडय़ंत्र के तहत उसने कूप लगाया और झौंपड़ी भी डाल दी। रातोंरात पक्का निर्माण कर लिया। 18 जून को जब प्रशासिनक अमला मौके पर पहुंचा तो बच्ची ने झौंपड़ी में आग लगाई और महिला को कूदने के लिए प्रेरित किया गया। महिला के दौडकऱ आग में कूदने के बाद अतिक्रामक रामौतार ने अपनी 11 साल की बेटी को आग की ओर धकेला और आग में कूदने को प्रेरित किया।
इसे भी पढ़ें : आज से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जमकर बरसेगा धन
बेटी के डरकर आगे से बचकर भागी और उसे बचा लिया गया। सभी साक्ष्य वीडियोग्राफी मे मौजूद हैं। इसलिए प्रकरण में उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाकर महंत के खिलाफ दर्ज झूठे केस को निरस्त किया जाए। आम जनता के साथ आंदोलन में नागाजी भक्त मंडल पोरसा, मां राजराजेश्वरी कैलादेवी महिला मंडल पोरसा, नागाजी सरोवर परिक्रमा भक्त मंडल शामिल हुए। ज्ञापन में कहा गया है कि नागाजी मंदिर की जमीन कब्जा मुक्त कर मंदिर को सौंपी जाए।
ज्ञापन में कहा गया है कि महिला के आग में झुलस जाने के बाद तहसीलदार एवं प्रशासनिक अमले ने महिला को उपचार के लिए भेजने का बार-बार निवेदन किया लेकिन उसे तीन घंटे तक रोककर रखा गया। यदि महिला समय पर अस्पताल पहुंच जाती तो संभव है उसकी जान बच जाती। ज्ञापन देने वालों में मकरंद सिंह तोमर, रमेशचंद शर्मा, हरीशंकर गुप्ता, रामकुमार तिवारी, बृजकिशोर दास, रमेश सिंह, रोशनलाल, अश्वनी कटारे, सियाराम, तहसीलदार सिंह, नारायण दास, मुरारी, अर्पित गुप्ता, गिर्राज शर्मा, रामकिशोरदास सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विधायक के खिलाफ दिखा आक्रोश, कार्रवाई की मांग
आंदोलनकारियों ने क्षेत्रीय विधायक कमलेश जाटव के खिलाफ तीखा आक्रोश जताया। ज्ञापन में कहा गया है कि विधायक ने मुख्यमंंत्री को झूठे तथ्यों पर आधारित जानकारी दी है। पीडि़त महिला को 10 साल से कोई संतान नहीं हुई थी। फिर डेढ़ सााल की बच्ची कहां से आ गई। जबकि विधायक ने मुख्यमंत्री को दिए पत्र में डेढ़ साल की बच्ची के भी आग में जलने की गलत जानकारी दी है। इस बिंदु पर भी जांच कराई जाए और विधायक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।
घरों पर लगाएंगे काले झंडे
ज्ञापन में कहा गया है कि नागरिकों ने सर्व सम्मति से निर्णय लेकर प्रशासन को सात दिन की समय सीमा दी है। इस दौरान वे अपने घरों पर विरोध स्वरूप काले झंडे लगाएंगे। इस अवधि में कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो फिर समग्र आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इससे उत्पन्न होने वाली कानून-व्यवस्था की समस्त जवाबदेही प्रशासन की होगी।