मुरैना

सुरों की महफिल में पीजी कॉलेज मुरैना का दबदबा, गायन की तीन विधाओं में रहा अव्वल

मुरैना. मंच पर गूंजते सुर, संगीत की शानदार प्रस्तुतियां और प्रतिभाओं के बीच प्रतिस्पर्धा। जिला स्तरीय युवा उत्सव के तहत शासकीय महाविद्यालय जौरा में आयोजित गायन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपन
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Nov 2026, 5:35 PM IST
Morena News

मुरैना. मंच पर गूंजते सुर, संगीत की शानदार प्रस्तुतियां और प्रतिभाओं के बीच प्रतिस्पर्धा। जिला स्तरीय युवा उत्सव के तहत शासकीय महाविद्यालय जौरा में आयोजित गायन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी संगीत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में पीजी महाविद्यालय मुरैना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन गायन विधाओं में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। एकल शास्त्रीय गायन में पीजी महाविद्यालय मुरैना प्रथम रहा। एकल सुगम गायन में भी मुरैना ने बाजी मारी, जबकि अम्बाह महाविद्यालय द्वितीय और जौरा महाविद्यालय तृतीय स्थान पर रहा। भारतीय समूह गायन में पीजी कॉलेज मुरैना प्रथम और शासकीय महाविद्यालय जौरा द्वितीय स्थान पर रहा।

एकल पाश्चात्य गायन में पीजी कॉलेज मुरैना के प्रतिभागी ने प्रस्तुति दी, जबकि समूह पाश्चात्य गायन में किसी महाविद्यालय ने भाग नहीं लिया।प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. शिवचरण, डॉ. अनूप और बिंदुबाला ने किया। मंच संचालन डॉ. अंकिता मिश्रा और डॉ. नीलम राजपूत ने किया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में सांस्कृतिक चेतना, रचनात्मकता, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Updated on:
28 Nov 2026, 5:35 PM IST
Published on: