मुरैना

जमीनी विवाद में रिटायर्ड फौजी ने सीमेंट कारोबारी को मारी गोली

मुरैना. वर्षों से चली आ रही जमीनी रंजिश में एक रिटायर्ड फौजी ने अपने ही सजातीय सीमेंट कारोबारी को गोली मार दी। गोली उसकी पसलियों में लगी, जिसके चलते उसे जिला अस्पताल से ग्वालियर और यहां से दिल्ली रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार शहर के रामनगर स्थित शिक्षक कॉलोनी में रहने वाले कृष्णकांत […]

less than 1 minute read
Feb 11, 2026

मुरैना. वर्षों से चली आ रही जमीनी रंजिश में एक रिटायर्ड फौजी ने अपने ही सजातीय सीमेंट कारोबारी को गोली मार दी। गोली उसकी पसलियों में लगी, जिसके चलते उसे जिला अस्पताल से ग्वालियर और यहां से दिल्ली रैफर किया गया है।


जानकारी के अनुसार शहर के रामनगर स्थित शिक्षक कॉलोनी में रहने वाले कृष्णकांत (38) पुत्र मुन्नालाल शुक्ला सीमेंट का कारोबार करते हैं। कृष्णकांत व उनके परिवार का सिरमिती गांव के रिटायर्ड फौजी हरेंद्र शुक्ला से जमीनी विवाद चल रहा है। बुधवार की सुबह 5 बजे आरोपी रिटायर्ड फौजी ने घर का दरवाजा खटखटाया। सीमेंट कारोबारी कृष्णकांत शुक्ला ने जैसे ही दरबाजा खोला, तभी आरोपी ने उसे गोली मार दी। गोली उनकी पसलियों में लगी। इधर गोली चलते ही घर में हडक़ंप मच गया और आरोपी गोली मारकर मौके से फरार हो गया। घायल कृष्णकांत शुक्ला के छोटे भाई दीपू शुक्ला व उनकी पत्नी रजनी शुक्ला ने बताया कि आरोपी से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद भी चल रहा है। खबर है कि रिटायर्ड फौजी के पिता से कृष्णकांत शुक्ला ने जमीन खरीदी थी, अब उस जमीन को आरोपी वापस करने का दबाव बना रहा है। जब जमीन वापस नहीं की तो गोली मार दी।

घायल को ग्वालियर रैफर किया, हालत गंभीर

गोली लगने से घायल सीमेंट कारोबारी कृष्णकांत शुक्ला को परिजन पहले जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे गंभीर हालत में ग्वालियर रैफर किया गया है। घायल के परिजन का कहना है कि हालत गंभीर होने की वजह से हम उन्हें दिल्ली लेकर जा रहे हैं।

रेलवे स्टेशन क्षेत्र में सुबह गोली लगने सीमेंट कारेाबारी जख्मी हो गया है। हमने संदेही आरोपी रिटायर्ड फौजी को हिरासत में लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।

सुरेंद्र प्रताप सिंह डाबर, एडिशनल एसपी मुरैना

Published on:
11 Feb 2026 04:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर