मुरैना

साहब! न तालाब बनाया और न सडक़ निर्माण कराया, सरपंच सचिव ने निकाले लाखों रुपए

मुरैना. साहब! हमारी पंचायत में जिम्मेदारों ने तालाब, खरंजा और नाली निर्माण कागजों में करा दिया गया है और लाखों रुपए राशि निकाली ली है लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं हुआ है। यह शिकायत लेकर रंछोरपुरा के ग्रामीण कलेक्टर के यहां जनसुनवाई में पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। कलेक्टर की जनसुनवाई में मंगलवार […]

2 min read
Feb 19, 2026

मुरैना. साहब! हमारी पंचायत में जिम्मेदारों ने तालाब, खरंजा और नाली निर्माण कागजों में करा दिया गया है और लाखों रुपए राशि निकाली ली है लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं हुआ है। यह शिकायत लेकर रंछोरपुरा के ग्रामीण कलेक्टर के यहां जनसुनवाई में पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। कलेक्टर की जनसुनवाई में मंगलवार को 222 आवेदन आए जिनमें जल भराव, शौचालय संबंधी समस्याओं को लेकर भी शिकायत शामिल हैं।


ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम पंचायत रंछोर पुरा के बृखा पुरा में मुंशी के खेत के पास तालाब का निर्माण कागजों में पूरा कर दिया और लाखों रुपए की राशि निकाल ली। वहीं मन्दिर के पीछे बांध, खिरकाई के पास तालाब का निर्माण नही हुआ और शिशुपाल के मकान से गुफा की ओर पत्थर नाली निर्माण नहीं कराया गया है और राशि निकाल ली गई है। पंचायत में कोई खरंजा नहीं बनाया गया है फिर भी राशि निकाली ली है। ग्रामीणों का कहना हैं कि इसकी शिकायत पूर्व में जौरा एसडीएम को भी की जा चुकी है, वहां से कोई कार्रवाई नहीं तब जिला मुख्यालय पर शिकायत करने आए हैं। शिकायत करने वालों में अंकित सिंह, ओम शरण सिंह, रामू सिंह, शिव सिंह, नीरज सिंह, दशरथ सिंह पटेल, मााधौ सिंह, सरनाम सिंह, राजवीर सिंह, प्रेम सिंह आदि शामिल हैं।

मेहचंदपुर गांव के रास्ते में भरा पानी, शिक्षक व ग्रामीणों ने की शिकायत

मुरैना की ग्राम पंचायत मेहचंदपुर में नाले नालियां न होने पर सडक़ पर दो फीट तक पानी भरा हुआ है। इसके चलते ग्रामीणों के साथ साथ बच्चों को भी स्कूल के पानी से होकर निकलना पड़ रहा है। इसकी शिकायत ग्रामीण व सरकारी स्कूल के शिक्षक ने जनसुनवाई में की है।


मृगपुरा में फर्जी तरीके से सडक़ निर्माण के नाम पर लाखों रुपए निकाले

जनपद पंचायत मुरैना की ग्राम पंचायत मृगपुरा के ग्रामीण बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे और पंचायत में हुए फर्जीवाड़े की शिकायत की। ग्रामीणों का कहना हैं कि गांव में करीब दस लाख रुपए से अधिक की राशि निकाली जा चुकी है लेकिन सडक़ों का निर्माण नहीं हुआ है। इसके अलावा हितग्राहियों के नाम से पंचायत के जिम्मेदारों ने राशि निकाल ली है लेकिन शौचालयों का निर्माण नहीं हुआ है। इसके अलावा आवास स्वीकृति के नाम पर सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है।

कलेक्टर के यहां 222 और कमिश्नर के यहां 15 लोगों को सुना

जनसुनवाई में जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय, मुरैना में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कमलेश कुमार भार्गव द्वारा जनसुनवाई की गई। 222 आवेदकों की विभिन्न प्रकार की समस्याएं सुनी गईं। इनमें किसान सम्मान निधि, भूमि विवाद, नामांतरण, सीमांकन, आवास, राशन तथा पुलिस संबंधी आवेदन प्रमुख रूप से शामिल रहे। वहीं चम्बल संभागीय मुख्यालय स्थित चम्बल भवन में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई आयुक्त सुरेश कुमार द्वारा कुल 15 आवेदकों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया।

गुरैमा में सरकारी भूमि पर उगाई सरसों की फसल

सबलगढ़ तहसील के गुरैमा गांव के महावीर सिंह जादौन ने जनसुनवाई में शिकायत की है कि गांव की शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 153, 154 एवं 155 और कब्रिस्तान की भूमि सर्वे क्रमांक 136 पर गांव के कुछ दबंग एवं अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमण कर सरसों की फसल बो दी है। पीडि़त ग्रामीण ने कलेक्टर से मांग की है कि उक्त भूमि पर खड़ी सरसों की फसल को राजसात कर शासन के आधिपत्य में ली जाए।

Published on:
19 Feb 2026 03:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर