- कैलारस व सबलगढ़ के समस्या निवारण शिविर में नहीं आए संकुल प्राचार्य, डीइओ के चेंबर में पड़ा था ताला - होस्टल की जगह डीइओ कार्यालय तक सिमिटा शिविर
मुरैना. लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देश पर शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षक व सेवानिवृत्त शिक्षक संवर्ग के कर्मचारियों की विभिन्न लंबित समस्याओं के निराकरण को लेकर शिविर के नाम खानापूर्ति की जा रही हैै। शिविर में नोडल अधिकारी, संकुल प्राचार्य के साथ जिला शिक्षा अधिकारी भी अनुपस्थित रहे।
शासन ने समस्याओं के त्वरित निराकरण की दृष्टि से शीतकालीन अवकाश में 31 दिसंबर 2024 से 04 जनवरी 2025 तक जिला स्तर पर शासकीय बालक छात्रावास में समस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है। लेकिन बाद में यह शिविर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के आवक जाबक कक्ष तक सिमट कर रह गया। वहीं पर शिक्षकों के आवेदन लिए जा रहे थे। यहां 31 दिसंबर को अंबाह, पोरसा, दो जनवरी का मुरैना विकासखंड एवं तीन जनवरी को जौरा व पहाडगढ़़ विकासखंड के शिक्षकों के आवेदन लिए गए। शनिवार को कैलारस व सबलगढ़ विकासखंड के शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण होना था लेकिन आवक जाबक शाखा में कोई कर्मचारी नहीं आया तो स्थापना शाखा में शिक्षकों से आवेदन लिए गए।
कथन