
मुरैना. शहर की पॉश कॉलोनी में शुमार न्यू हाउसिंग बोर्ड की सडक़ों पर जलभराव के चलते रहवासी परेशान हैं। नालों पर अतिक्रमण होने से जल निकास अवरुद्ध हो रहा है, जिसके चलते नाले का पानी सडक़ों पर भर रहा है। इस जल भराव के चलते 2000 परिवार प्रभावित हो रहे हैं। अगर समय रहते जल निकास नहीं हो सका तो गंदगी व मच्छर पनपना शुरू हो जाएंगे, जिससे संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका है।
जानकारी के अनुसार न्यू कलेक्ट्रेट के बगल से न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के मुख्य द्वार का नाला जाम होने से नेशनल हाईवे से लेकर कॉलोनी के चौराहे की ओर करीब 300 मीटर की दूरी तक सडक़ पर पानी भर रहा है। इसी तरह जौरा रोड मां- बेटी चौराहे से न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के चौराहे तक मकान वालों ने नाले के ऊपर मकान, बाउंड्री, टीनशेड बनाकर अतिक्रमण कर लिया है। जिसके चलते नाले की प्रोपर सफाई नहीं हो पा रही है, नाला पूरी तरह जाम होने से के एस महाविद्यालय के पीछे करीब 200 मीटर तक सडक़ पर जल भराव हो रहा है, जिसके चलते रहवासियों को परेशानी हो रही है। ये दोनों ही सडक़ें कॉलोनी के मुख्य मार्ग हैं, जिनसे रोजाना हजारों लोगों को आवागमन रहता है। वहीं बस्ती के बीच गंदा पानी भरने से लोग असहज महसूस कर रहे हैं।
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सबसे ज्यादा अतिक्रमण जौरा रोड से कॉलोनी के विस्मिल चौराहे तक हैं। जहां लोगों ने नाले के ऊपर मकान बना लिए हैं, कुछ ने बाउंड्री कर ली है, जिसके चलते कई सालों से नाले की सफाई नहीं हो सकी है, जिसके चलते नाले ओवरफ्लो रहेे हैं और गंदा पानी सडक़ पर भर रहा है।
नगर निगम ने कॉलोनी में एक सैकड़ा के करीब अतिक्रमण चिन्हिंत किए थे। निगम ने जेसीबी चलाकर करीब आधा सैकड़ा अतिक्रमण तोड़ दिए लेकिन कुछ रसूकदार लोगों ने अतिक्रमण विरोधी दस्ता को वापस कर दिया, वह अतिक्रमण आज तक नहीं हटाए गए हैं। इसके चलते नालों में जल निकास अवरुद्ध होकर सडक़ पर भर रहा है।
नगर निगम ने कॉलोनी से अतिक्रमण तो हटाया लेकिन रसूकदार लोगों के आगे छोड़ दिया, इसके चलते कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं और नाले का पानी सडक़ों पर भर रहा है।
कॉलोनी की सडक़ों पर जल भराव को लेकर पूर्व में कई बार नगर निगम में शिकायत की है लेकिन अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। जिससे गंदगी फैल रही है।
न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में जल भराव की शिकायत क्षेत्रीय पार्षद ने भी की है। त्योहार के बाद जहां भी नाला जाम हैं, वहां अतिक्रमण हटाकर जल निकासी सुचारू की जाएगी।
Published on:
05 Mar 2026 11:16 am
बड़ी खबरें
View Allमुरैना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
