2 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP में चोर के कंधे पर बैठकर ‘टीआई’ ने किया डांस, सीएम के निर्देश पर हुआ सस्पेंड

MP News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में चोर के साथ जन्मदिन मनाना एक थाना प्रभारी को भारी पड़ गया।

less than 1 minute read
Google source verification
morena news

MP News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के जौरा थाना प्रभारी को अपराधियों के साथ जन्मदिन मनाना इतना भारी पड़ जाएगा, यह उन्होंने अपने सपने में भी नहीं सोचा था। 28 फरवरी को थाना परिसर में टीआई का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान माला पहनाई गई, केक काटे गए।

चोर ने टीआई को कंधे पर बैठाया

बर्थ-डे सेलिब्रेशन में कोतवाली थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर बाइक चोर लवकुश शर्मा भी मौजूद था। तब उसने कंधे पर टीआई दर्शन लाल शुक्ला को बैठा लिया। चोर ने कंधे पर बैठाकर पूरे थाना परिसर में नाचते हुए घुमाता नजर आया। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

टीआई को कंधे पर बैठाकर पूरे थाने परिसर में घूमा

चोर लवकुश ने टीआई दर्शन लाल शुक्ला को कंधे पर बैठाकर थाना परिसर में लेकर इधर-उधर घूम रहा था और उसके पीछे-पीछे पूरा थाना का स्टाफ और अन्य लोग चल रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद सीएम डॉ मोहन यादव ने मामले को संज्ञान में लेते हुए एसपी सौरभ को निर्देश दिए। जिसके बाद एसपी ने टीआई दर्शन लाल शुक्ला को सस्पेंड कर दिया। उन्हें पुलिस लाइन में अटैच कर दिया गया है।

हालांकि, पुलिस अधीक्षक सौरभ ने बताया कि मामले की जांच एएसपी ने शुरु कर दी है। अब उनकी रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।