25 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाईवे पर किए 22 वाहनों के चालान, 38500 रुपए वसूले

मुरैना. नेशनल हाईवे 44 एवं 552 पर हाईस्पीड वाहनों के चलते आए दिन हो रहे एक्सीडेंट का मामले को पत्रिका ने गंभीरता से उठाया। उसका यातायात पुलिस ने गंभीरता से लिया और नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक प्रभारी संतोष भदौरिया के नेतृत्व में इंटरसेप्टर वाहन को तैनात कर 22 हाईस्पीड चार पहिया वाहनों का चालान किया। […]

less than 1 minute read
Google source verification

मुरैना. नेशनल हाईवे 44 एवं 552 पर हाईस्पीड वाहनों के चलते आए दिन हो रहे एक्सीडेंट का मामले को पत्रिका ने गंभीरता से उठाया। उसका यातायात पुलिस ने गंभीरता से लिया और नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक प्रभारी संतोष भदौरिया के नेतृत्व में इंटरसेप्टर वाहन को तैनात कर 22 हाईस्पीड चार पहिया वाहनों का चालान किया। उनसे 38500 रुपए की चालानी राशि वसूली गई।


नेशनल हाईवे क्रमांक 44 एवं 552 पर जनवरी माह में 60 के करीब एक्सीडेंट हुए हैं। जिनमें 20 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 51 लोग घायल हो चुके हैं। इसमें 70 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। व्यवस्था दुरस्त करने को लेकर प्रशासन द्वारा पूर्व में नेशनल हाईवे, पुलिस व ट्रैफिक के जिम्मेदारों की बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए गए लेकिन हाईस्पीड वाहनों पर प्रोपर कार्रवाई नहीं की गई। इन हाईस्पीड में दौड़ रहे वाहनों के चलते सडक़ पर चलने वालों के साथ साथ हाईवे किनारे बसे ग्रामीण भी आए दिन दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। पत्रिका ने इन दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए लगातार अभियान चलाया और 20 फरवरी को ‘हाईवे पर 80 की स्पीड निर्धारित फिर भी ओवरस्पीड में दौड़ रहे वाहन’ एवं 22 फरवरी को ‘हाईवे किनारे के गांवों पर मडऱा रहा है हादसों का खतरा, नहीं बनाए क्रॉसिंग’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थीं। उसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने हाईवे पर सोमवार को हाईस्पीड दस वाहनों के चालान किए, उनसे18000 शमन शुल्क वसूला गया। इसी तरह दूसरे दिन मंगलवार को 12 वाहनों के चालान किए, उनसे 20500 रुपए का शमन शुल्क वसूला गया।

हाईस्पीड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी

ट्रैफिक थाना प्रभारी संतोष भदौरिया का कहना हैं कि नेशनल हाईवे पर हाईस्पीड वाहनों के कार्रवाई का अभियान आगे भी जारी रहेगी।