28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में 10वीं का पेपर दे रही छात्रा की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले जाते वक्त थमी सांसें

MP News: छात्रा बेहोश हुई तो तुरंत शिक्षक उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन वहां डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया।
2 min read
Google source verification
MORENA

girl student faints during 10th exam and suspicious death

MP News: मध्यप्रदेश के मुरैना से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक छात्रा की दसवीं का पेपर देते वक्त तबीयत बिगड़ी और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना मुरैना जिले के बानमोर के पंडित नेहरू कॉलेज भाग-2 परीक्षा केन्द्र की है। जहां मंगलवार को हाईस्कूल के गणित का पेपर चल रहा था। एग्जाम खत्म होने के बाद जब पेपर जमा हो रहे थे तभी छात्रा बेहोश होकर गिरी और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

परीक्षा देने आई 19 वर्षीय छात्रा की मौत

ग्वालियर चक बुधारा थाना हस्तिनापुर निवासी देवेंद्र कुशवाह की बेटी वर्षा कुशवाह (19) बानमोर के पंडित नेहरू कॉलेज भाग-2 परीक्षा केंद्र पर मंगलवार को हाईस्कूल का पेपर देने आई थी। सुबह 9 बजे से पेपर शुरू हुआ। दोपहर 12 बजे पेपर समय खत्म होने के बाद जब कॉपियां जमा हो रही थीं, इसी दौरान छात्रा वर्षा बेहोश होकर गिर पड़ी। ड्यूटी पर तैनात केंद्राध्यक्ष महेंद्र कुमार अटल सहित अन्य शिक्षकों ने छात्रा को उठाया और उसे सीधे बानमोर अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां बच्ची की गंभीर हालत देखकर डॉक्टर्स ने ग्वालियर रैफर कर दिया। छात्रा को मुरार जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बच्ची को कोई बीमारी नहीं थी

मृत छात्रा वर्षा कुशवाह के चाचा अवधेश कुशवाह ने बताया कि वर्षा को कोई बीमारी नहीं थी। मंगलवार को सुबह वह घर से नाश्ता करके अच्छी-भली पेपर देने आई थी। पता नहीं क्या हुआ, जिससे उसकी मौत हो गई। सहायक केन्द्राध्यक्ष पंडित नेहरू कॉलेज भाग-2 विनोद कुशवाह ने बताया कि छात्रा वर्षा कुशवाह सुबह 9 बजे एग्जाम देने आई थी। दोपहर में पेपर खत्म होने की घंटी बजी, हम लोग कॉपियां जमा कर रहे थे, इसी दौरान वो बेहोश होकर गिर पड़ी। अस्पताल लेकर गए, जहां से ग्वालियर ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई।