मुरैना

प्रधान आरक्षक ने फायरिंग करने वाले से कहा बंदूक साफ कर लेना जिससे फायरिंग के सबूत मिट जाए

प्रधान आरक्षक ने आरोपी से कहा, बंदूक साफ कर लेनाइस्लामपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस पर पक्षपात का आरोप, कोतवाली में हंगामा

2 min read
कोतवाली परिसर में प्रधान आरक्षक को खरी खोटी सुनाती महिलाएं।

मुरैना. सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के इस्लामपुरा में सड़क के विवाद पर मैरिज गार्डन संचालक व उसके पक्ष के लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग व पथराव किया। राठौर समाज के लोगों ने पुलिस को फोन किया। पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को उठाकर थाने ले गई, जबकि मुख्य आरोपी जो अपने गार्डन से माउजर बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहा था, उसको पुलिस उठाकर नहीं लाई, बल्कि प्रधान आरक्षक आरोपी को यह सलाह देकर आया कि बंदूक को साफ कर लेना, जिससे एफएसएल जांच में फायरिंग की पुष्टि नहीं हो सकेगी। इसी बात को लेकर राठौर समाज के दो दर्जन से अधिक महिला-पुरुष सिटी कोतवाली थाने पहुंचे और पुलिस के पक्षपातपूर्ण रवैए को लेकर काफी हंगामा किया। उस प्रधान आरक्षक को भी काफी खरी खोटी सुनाईं। बाद में पीडि़त पक्ष ने पुलिस अधीक्षक से भी मुलाकात करनी चाही, लेकिन क्राइम मीटिंग में व्यस्तता के चलते एसपी से मुलाकात नहीं हो सकी।
इस्लामपुरा निवासी रामदीन राठौर ने बताया कि विजय सिंह वाली गली में विजय मैरिज गार्डन संचालित है। उनका मोहल्लावासियों से सड़क को लेकर विवाद चला आ रहा है। यह मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। गार्डन वालों ने रविवार की सुबह गली की सड़क को तोड़कर उस पर टटिया लगाई जा रही थीं। रहवासियों ने मना किया तो इसी बात पर विवाद हो गया। आरोपियों ने माउजर बंदूक से करीब सात फायर किए। वहीं पथराव कर राठौर समाज के लोगों की जान संकट में डाल दी। सूचना करने पर बीट के दीवान मौके पर पहुंचे और राठौर समाज के बुजुर्ग शिवचरन राठौर की मारपीट की, उनको घसीटते हुए गाड़ी में डाला और कोतवाली ले गए। वहीं गार्डन संचालक की तरफ के भी दो लोगों को पुलिस थाने लेकर गई, परंतु मुख्य आरोपी सत्यभान सिंह जिसने माउजर बंदूक से फायरिंग की, उसको नहीं पकड़ सके। साथ ही उसको नसीहत देकर पुलिस लौट गई। राठौर समाज की महिलाओं का कहना था कि आरोपी सत्यभान जुआ का फड़ चलाता है, वहीं बीट के पुलिसकर्मियों से मिला हुआ है, इसलिए पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
घर लौटने पर फिर दीं गालियां
राठौर समाज के लोग सिटी कोतवाली थाने पहुंचे लेकिन उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। मायूस होकर लोग अपने घर पहुंचे तो गार्डन संचालक ने फिर से गालियां दीं। पुलिस को खबर की तो पुलिस नहीं पहुंची। राठौर समाज के महिला-पुरुष कोतवाली परिसर में चिल्ला-चिल्लाकर कह रहे थे कि हमारे घरों को चेक करा लो, किसी पर भी बंदूक नहीं है। पुलिस बेवजह परेशान कर रही है।
कथन
मैं क्राइम मीटिंग में था। इस्लामपुरा में किरारों ने फायरिंग की है। मामला क्या है, अभी दिखवाते हैं।
घनश्याम नागर, प्रभारी सिटी कोतवाली थाना

Published on:
28 Nov 2017 03:52 pm
Also Read
View All