मुरैना

पंच मार्ग पर दबंगों का कब्जा, किसानों की खेतों तक पहुंच बाधित

मुरैना. जनपद अंबाह के ग्राम पंचायत थरा में शासकीय पंच मार्ग पर दबंगों द्वारा किए गए अतिक्रमण ने किसानों और ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वर्षों से आमजन के उपयोग में रहा 25 से 30 फीट चौड़ा शासकीय मार्ग आज सिमटकर महज 2 फीट का रह गया है। सोशलमीडिया में भी वीडियो वायरल हो […]

2 min read
Feb 11, 2026

मुरैना. जनपद अंबाह के ग्राम पंचायत थरा में शासकीय पंच मार्ग पर दबंगों द्वारा किए गए अतिक्रमण ने किसानों और ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वर्षों से आमजन के उपयोग में रहा 25 से 30 फीट चौड़ा शासकीय मार्ग आज सिमटकर महज 2 फीट का रह गया है। सोशलमीडिया में भी वीडियो वायरल हो रहे हैं, उसके बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही।


आरोप है कि कुछ दबंगों ने जूझकी मार्ग से खेतों की ओर जाने वाले इस सार्वजनिक रास्ते पर दोनों ओर सीमेंट के खंभे लगाकर अवैध कब्जा कर लिया है, जिससे आवागमन लगभग ठप हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग जूझकी मार्ग से होकर सीधे डोंगरा क्षेत्र तक जाता है और खेती-किसानी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। करीब 500 मीटर की दूरी में रास्ते को इस कदर संकरा कर दिया गया है कि अब पैदल निकलना भी जोखिम भरा हो गया है। किसान न तो घास लेने जा पा रहे हैं और न ही कृषि उपकरण, जिससे रोजमर्रा का कामकाज प्रभावित हो रहा है, खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

लगातार शिकायत, कार्रवाई के नाम पर सिर्फ आश्वासन

ग्रामीणों का आरोप है कि वे बीते 8 महीने से वीडियो और लिखित शिकायतों के माध्यम से पटवारी एवं राजस्व अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों कहना है कि यदि समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो गांव में विवाद और तनाव की स्थिति बन सकती है। वहीं किसान होली सिंह तोमर का कहना है कि रास्ता बंद होने से खेतों तक पहुंचना दूभर हो गया है। किसान भीमसेन तोमर का कहना हैं कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो हालात बिगड़ सकते हैं।

नोटिस जारी करेंगे

मुझे शिकायत प्राप्त हुई है। संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

राजबीर सिंह तोमर, पटवारी, ग्राम पंचायत थरा

प्रशासन ने माना मामला गंभीर

मामला संज्ञान में है। पंच मार्ग शासकीय संपत्ति है। संबंधित राजस्व अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की गई है। जांच के बाद यदि अतिक्रमण पाया जाता है तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रामनिवास सिकरवार, एसडीएम अंबाह

Published on:
11 Feb 2026 11:12 am
Also Read
View All

अगली खबर