मुरैना

मुरैना में अवैध रेत, गिट्टी और पत्थर से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े

पुलिस का अभियान: चिन्नौंनी, कैलारस, दिमनी में रेत और अंबाह में गिट्टी व नूराबाद में पत्थर से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े

less than 1 minute read
Mar 26, 2026

मुरैना. जिले भर में इन दिनों थाना पुलिस द्वारा अवैध उत्खनन व परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई जिसके तहत रेत से भरे दो, गिट्टी से भरे दो और पत्थर से भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ा है। उनके चालकों के खिलाफ अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अपराध दर्ज किया है।


पुलिस के अनुसार थाना चिन्नौनी पुलिस द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर हनुमान घटा के पास से अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए 01 आरोपी को मय 01 ट्रैक्टर-टॉली के पकडक़र चेक किया गया, तो उक्त टैक्टर की ट्रॉली में चम्बल का अवैध रेत भरा होना पाया गया। एक अन्य कार्रवाई के तहत थाना कैलारस पुलिस द्वारा
सबलगढ- कैलारस रोड से अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए 01 आरोपी को मय 01 ट्रैक्टर ट्रॉली के पकडक़र चेक किया गया, तो उक्त टैक्टर की ट्रॉली में अवैध रेत भरा होना पाया गया। वहीं थाना नूराबाद पुलिस द्वारा अवैध बोल्डर (पत्थरों) का परिवहन करते हुए नूराबाद चौराहे से 01 आरोपी को गिरफ्तार कर 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली कीमती करीबन 06 लाख के जब्त किए गए।

अंबाह में गिट्टी से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े

थाना अम्बाह पुलिस द्वारा गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 ट्रैक्टर-ट्रॉली कीमती करीबन 14 लाख के जब्त किए गए। पुलिस द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर तिराहा अम्बाह पर से अवैध रूप से गिट्टी का परिवहन करते हुए 02 ट्रैक्टर-टॉलीयों के पकडक़र चेक किया गया, तो उक्त टै्रक्टरों की ट्रॉलियों में अवैध गिट्टी भरी होना पाई गई। जिसके संबंध में दोनों चालकों से वैध दस्तावेज नहीं थे। इसलिए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Updated on:
26 Mar 2026 10:27 am
Published on:
26 Mar 2026 10:14 am
Also Read
View All

अगली खबर