मुरैना

जमीन विवाद को लेकर आपस में भिड़े दो पक्ष, जमकर चले डंडे और पत्थर, video viral

- जमीन विवाद में आपस में भिड़े दो पक्ष- जमकर चले डंडे और पत्थर- मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल- सामने आया विवाद का वायरल वीडियो
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Aug 2023, 4:42 PM IST
land dispute marpeet
जमीन विवाद को लेकर आपस में भिड़े दो पक्ष, जमकर चले डंडे और पत्थर, video viral

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में मंगलवार को जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। गालीगलौच से शुरु हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। जिसमें, दोनों पक्षों के कई लोगों के घायल होने की खबर है। घटना नगरा थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले पिपरी पूठ गांव की बताई जा रही है।

वहीं, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही, पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है। दूसरी तरफ मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मारपीट का वीडियो

बताया जा रहा है कि, जिले के अंतर्गत आने वाले नगरा थाना इलाके के पिपरी पूठ गांव में घर के सामने खाली पड़ी जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भीड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ा कि, दोनों पक्षों के लोगों के बीच लाठी-डंडे और पत्थर चल गए। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Published on: