- कहा, पंचायत की असहमति और कलेक्टर की बिना अनुमति हो रहा निर्माण - सरपंच ने भी कहा, निर्माण गलत हो रहा है हम ग्रामीणों के साथ
मुरैना. किशनपुर मौजे में चरनोई की जमीन पर निर्माण का लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि चरनोई की जमीन को गलत तरीके से नाम करा लिया है, जिस पर रात दिन काम बाउंड्री निर्माण का कार्य चल रहा है। वहीं ग्राम पंचायत किशनपुर के सरपंच ने भी निर्माण कार्य को गलत बताया और ग्रामीणों के साथ देने की बात कही।
किशनपुर मौजे में जिस जमीन पर निर्माण हो रहा है वहीं पर एकत्रित ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि मौजा किशनपुर के सर्वे नम्बर 1270, 1271, 1272, 1273, 1274, 1275 जो कि खसरा वर्ष सम्बत् 2060 तक शासकीय चरनोई दर्ज है। गांव के महेश दत्त शर्मा द्वारा अपने हक में उपरोक्त सर्वे नम्बरों के रकवा 12 बीघा का वर्ष 2001 में व्यवस्थापन कराकर अन्य व्यक्तियों बिना कलेक्टर की अनुमति के विक्रय कर दिया है। भूमि किशनपुर मुख्य मार्ग से है जिस पर बाउन्ड्रीवॉल कर निर्माण किया जाकर शासकीय भूमि चरनोई को खुर्द बुर्द किया जा रहा है। ग्रामीणों ने उक्त कार्य तत्काल रुकवाने की मांग की है और कहा है कि एसडीएम की बिना अनुमति के मिट्टी खुदाई चल रही है।
कथन