इस फिल्म की कहानी की शरुआत कर्ज के बोझ तले दबे किसान के घर से शुरू होती है।
फिल्म 'लव सोनिया' आज यानी 14 सितंबर को रिलीज की गई है। यह फिल्म देह व्यापार पर बनी है। इस फिल्म में यह दिखाने की कोशिश की गई है कि इस व्यापार अगर कोई चुनता है तो क्यों चुनता है। इसके पीछे उसकी क्या मजबूरी है। वह अपने आप से इस व्यवसाय को चुनता है या फिर उसे जबरन इस पेशे में ढकेला जाता है। इस फिल्म में यह दिखाया गया है कि भारत में रोजाना लगभग 270 महिलाएं और लड़कियां गायब होती हैं। जो कहीं ना कहीं ह्यूमन ट्रैफिकिंग में फंस जाती हैं।
दिल को दहला देने वाली है कहानी
इस फिल्म की कहानी की शरुआत कर्ज के बोझ तले दबे किसान के घर से शुरू होती है। किसान शिवा (आदिल हुसैन) अपने कर्ज का निपटारा करने के लिए दादा ठाकुर (अनुपम खेर) के साथ ह्यूमन ट्रैफिकिंग के तहत अपनी बेटी प्रीति का सौदा कर देता है। सोनिया को जब बहन प्रीति के बारे में पता चलता है, तो वह उसे खोजने लिए देह व्यापार की घिनौनी दुनिया में प्रवेश कर जाती है। यहां बहन को बचाने के बजाय वह भी उसी जाल में फंस जाती है। इसके बाद सोशल वर्कर मनीष (राजकुमार राव) सोनिया (मृणाल ठाकुर) को बचाने के लिए जान की बाजी लगा देता है और उसे बचाने वेश्यालय पहुंच भी जाता है, मगर सोनिया जिस्मफरोशी की उस दलदल से निकलने को राजी नहीं होती। कारण है, उसकी छोटी बहन प्रीति (रिया सिसोदिया) जिसे बचाने के लिए वह इस काली दुनिया में आई है। इस फिल्म की स्टोरी को पूरी तरह से समझने के लिए आपको सिनेमाघर का रुख करना होगा।
पत्रिका व्यू
1. फिल्म में सभी कलाकारों की शानदार एक्टिंग।
2. फिल्म का जबरदस्त निर्देशन।
3. फिल्म की कहानी को बहुत ही बारीकी से दिखाया गया है लेकिन स्टोरी को खींचने की भी कोशिश की गई है।
इस फिल्म को पत्रिका एंटरटेनमेंट की तरफ से 5 में से 3.5 स्टार दिए जा सकते हैं।