मूवी रिव्यू

Jawan Box Office: ‘जवान’ की गुरुवार को दहाड़ हुई कम, 29वें दिन ठंडे बस्ते में गई पूरी कमाई

Jawan Box Office Collection Day 29: शाहरुख खान की 'जवान' का कलेक्शन लगातार गिरता जा रहा है न जाने कब फिल्म बॉक्स ऑफिस से हट जाए।

less than 1 minute read
Oct 06, 2023
शाहरुख खान की जवान ने रिलीज के 29वें दिन अभी तक का खराब कलेक्शन किया है

Box Office Collection: गुरुवार यानी 5 अक्टूबर को बॉलीवुड के खान शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करने में नाकामयाब साबित हो रही है फिल्म को रिलीज हुए 29 दिन हो चुके हैं और फिल्म का अब बॉक्स ऑफिस पर टिकना मुश्किल हो रहा है। जवान (Jawan) को थिएटर्स में टक्कर देने के लिए पंकज त्रिपाठी की फुकरे 3 हाल ही में रिलीज हुई थी जिसे दर्शक काफी पंसद कर रहे हैं। Sacnilk ने 5 अक्टूबर यानी चौथे गुरुवार के दिन ट्रेड के हिसाब से फिल्म के कलेक्शन का आंकड़ा जारी किया है। मंडे को ‘जवान’ की कमाई का अर्ली ट्रेड भी आ चुका है। जो बुरा तरह पीटा हुआ नजर आ रहा है।

'जवान' 29वें दिन दिन गिरी औँधे मुंह (Jawan Box Office Collection Day 29)
Sacnilk जो बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों का हिसाब-किताब करती है उसने गुरुवार के जवान के अर्ली ट्रेड में बताया कि 5 अक्टूबर चौथे गुरुवार को रिलीज के 29वें दिन शाहरुख की जवान के कलेक्शन में जबरदस्त कमी आई है फिल्म ने महज 1.85 करोड़ का कलेक्शन किया है जो पूरा 1 महीने का सबसे कम कलेक्शन है अब फिल्म का कुल कलेक्शन 617.52 करोड़ हो गया है।

बॉक्स ऑफिस से जल्द हटेगी जवान! (Shah Rukh Khan Jawan)
शाहरुख खान और नयनतारा की स्टारर फिल्म शुरु में दर्शकों को काफी पसंद आई थी पर अब इसका ग्राफ गिरता जा रहा है इसकी कमाई में भारी गिरावट हर रोज हो रही है ऐसे में फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर टिकना बेहद मुश्किल माना जा रहा है। यह फिल्म साउथ के डायरेक्टर एटली ने बनाई है।

Published on:
06 Oct 2023 08:20 am
Also Read
View All