मुंबई

म्हाडा मुख्यालय के पुनर्विकास में 10 कंपनियों ने दिखाई रुचि

मुख्यालय परिसर को टॉवर का रूप देने के लिए विशेषज्ञ आर्किटेक्ट्स जल्द ही किया जाएगा डिजाइनरों में से किसी एक का चयन
less than 1 minute read
Jul 06, 2019
Patrika Pic
म्हाडा मुख्यालय के पुनर्विकास में 10 कंपनियों ने दिखाई रुचि

मुंबई. बांद्रा (पूर्व) स्थित म्हाडा मुख्यालय के पुनर्विकास के लिए 10 कंपनियों ने रुचि दिखाई है। करीब 40 साल पुराने मुख्यालय परिसर को टॉवर का रूप देने के लिए विशेषज्ञ आर्किटेक्ट्स को म्हाडा ने बुलाया था। इस प्रक्रिया के अंतिम चरण में 10 कंपनियों ने रुचि दिखाई है। म्हाडा मुख्यालय को आलीशान टॉवर में परिवर्तित करने के लिए सर्वश्रेष्ठ डिजाइनरों में से किसी एक का चयन जल्द ही किया जाएगा। म्हाडा बोर्ड, मुंबई के अध्यक्ष मधु चव्हाण ने कहा कि जल्दी ही आर्किटेक्ट का चयन किया जाएगा। बोर्ड की बैठक में इस बारे में निर्णय लिया जाएगा।

एक छत के नीचे विभिन्न कार्यालय...
मुख्यालय को आधुनिक स्तर पर स्वरूप दिए जाने की तैयारी है। आर्किटेक्ट के डिजाइन के अनुसार, कारपेट एरिया को ध्यान में रखते हुए नई बिल्डिंग 16 से 18 मंजिल की होगी। इसमें सुरक्षा व्यवस्था, अन्य सरकारी विभागों की पार्किंग के साथ-साथ उनके ऑफिस भी शामिल होंगे। इसके चलते उपनगरों स्थित विभिन्न कार्यालयों को एक ही छत के नीचे समाहित किया जाएगा, जिसका लाभ आने वाले समय मे जनता को मिलेगा।

Published on:
06 Jul 2019 01:31 pm