मुंबई

Mumbai Crime: 20 साल की लड़की से बलात्कार, प्राइवेट पार्ट में मिले ब्लेड व पत्थर!

Maharashtra Crime : 20 साल की पीड़ित लड़की मुंबई के एक रेलवे स्टेशन परिसर में बेहोशी की हालत में पाई गई थी। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

2 min read
Jan 24, 2025

Mumbai Crime News: मुंबई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोरेगांव (पूर्व) में राम मंदिर स्टेशन (Goregaon) के पास एक 20 वर्षीय लड़की बेसुध हालत में मिली। पूछताछ में पता चला कि पीड़िता के साथ बलात्कार किया गया था। पीड़िता के निजी अंग में सर्जिकल ब्लेड और पत्थर मिले है, जिसने अधिकारियों को भी हिला कर रख दिया है।

जानकारी के मुताबिक, 20-वर्षीय पीड़ित लड़की राम मंदिर स्टेशन परिसर में बेहोशी की हालत में मिली थी। मुंबई पुलिस ने उससे दुष्कर्म करने के आरोप में एक ऑटोरिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है। मेडिकल जांच के दौरान पीड़िता के वजाइना में प्लास्टिक में लिपटा पत्थर और सर्जिकल ब्लेड पाया गया।

पुलिस को शक है कि महिला मानसिक तौर पर स्वास्थ्य नहीं हैं और बलात्कार के बाद घरवालों के डर से उसने खुद ये चीजें डालीं। फिलहाल अधिकारी इसकी पुष्टि के लिए आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं और मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। फ़िलहाल उसकी हालत अब स्थिर है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवती वहां कैसे पहुंची और रिक्शा चालक ने उसके साथ कहां घिनौनी हरकत की।

वनराई पुलिस (Vanrai Police) ने मामला दर्ज कर आरोपी रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है। वनराई पुलिस आगे की जांच कर रही है। उधर, इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

डीसीपी (जोन 12) स्मिता पाटिल ने बताया कि मुंबई पुलिस ने ऑटो-रिक्शा चालक राज रतन वालवाल (Raj Ratan Walwal) के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है। आरोपी ऑटो चालक ने वसई इलाके में 20 वर्षीय पीड़िता के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Updated on:
24 Jan 2025 09:15 pm
Published on:
24 Jan 2025 09:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर