मुंबई

Mumbai: आरे कॉलोनी में कम नहीं हो रही तेंदुए की दहशत, अब 28 वर्षीय महिला पर किया हमला, हालत गंभीर

Leopard Attack in Aarey Colony: आरे कॉलोनी इलाके में इस समय आठ से दस तेंदुए घूम रहे हैं। तेंदुओं को कैद करने के लिए प्रमुख स्थानों पर पिंजड़े लगाए गए है और क्षेत्र में लगे 30 कैमरों के माध्यम से उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

2 min read
Nov 12, 2022
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में खूंखार जानवरों का आतंक!

Mumbai Aarey Colony Leopard Attack: मुंबई (Mumbai) के पश्चिमी उपनगर गोरेगांव पूर्व (Goregaon News) के आरे कॉलोनी इलाके (Aarey Colony) में एक बार फिर तेंदुए ने इंसानों (Leopard Attack) पर हमला बोला हैं। ताजा मामले में आरे कॉलोनी के आदर्श नगर इलाके में तेंदुए ने एक 28 वर्षीय महिला पर हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, महिला का नाम संगीता गुरव बताया जा रहा है। शुक्रवार (11 नवंबर) शाम को तेंदुए ने संगीता पर घात लगाकर तब हमला किया जब वह अपने घर पर थीं। तेंदुए के हमले में संगीता के सिर पर गहरी चोट आई है। फिलहाल उनका जोगेश्वरी (Jogeshwari) के ट्रॉमा केयर अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह भी पढ़े-Mumbai: आरे कॉलोनी में 5 दिन में पकड़ा गया एक और तेंदुआ, स्थानीय लोगों में दहशत


दिवाली के दिन मासूम की ली थी जान

आरे कॉलोनी में इससे पहले दिवाली (24 अक्टूबर) के दिन यूनिट नंबर-15 में एक तेंदुए ने डेढ़ साल की बच्ची पर हमला कर दिया था, जिससे बच्ची की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 6.30 बजे डेढ़ साल की बच्ची अपनी मां के साथ घर से दीया जलाने के लिए निकली थी। तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। बाद में उसका शव जंगल में मिला था।


कई जगह लगाये गए पिंजड़े

इस घटना के बाद बोरीवली वन विभाग की टीम हरकत में आई थी और पिंजरा लगाकर दो तेंदुओं को पकड़ लिया था। वन विभाग के अधिकारी के अनुसार तेंदुओं को कैद करने के लिए प्रमुख स्थानों पर पिंजड़े लगाए गए है और क्षेत्र में लगे 30 कैमरों के माध्यम से उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। लेकिन इसके बावजूद तेंदुए के महिला पर हमला करने से नागरिकों में भय का माहौल है।

उधर, आरे कॉलोनी इलाके में इस समय आठ से दस तेंदुए घूम रहे हैं। तेंदुए के बढ़ते हमले से इलाके में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है।

Published on:
12 Nov 2022 09:15 am
Also Read
View All