मुंबई

महाराष्ट्र की गौशाला में तड़प-तड़प कर मरे 40 मवेशी, पुलिस ने बूचड़खाने से था बचाया, मचा हड़कंप

Cows Dead In Gaushala in Maharashtra: चारे और पानी के अभाव में गायों सहित 40 से अधिक मवेशियों की मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Mar 2024, 9:05 PM IST
cattle_died_in_bhandara.jpg
गौशाला में 40 मवेशियों की मौत से हड़कंप

Maharashtra Bhandara Cattle Death: महाराष्ट्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। भंडारा जिले के पवनी स्थित एक गौशाला में चारे और पानी के बिना गायों सहित 40 से अधिक मवेशियों की तड़पतड़प कर मौत हो गई। इस मामले में पवनी पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने गौशाला के संचालक को हिरासत में लिया है।

जानकारी के मुताबिक गढ़चिरौली की कुरखेडा पुलिस ने दो दिन पहले बूचड़खाने ले जाए जा रहे करीब 100 मवेशियों को बचाया था और पवनी तहसील के धनोरी गांव में स्थित बलिराम गौशाला भेजा था। लेकिन, गौशाला में चारे व पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी। इससे कम से कम 40 मवेशियों की मौत हो गयी। यह भी पढ़े-Kaneri Math: कोल्हापुर के कनेरी मठ में 54 गायों की मौत से हड़कंप, 30 की हालत गंभीर


भूख से 40 मवेशियों की मौत!

इस मामले में पवनी पुलिस ने गौशाला के एक संचालक को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि गौशाला में शेड नहीं था। इसलिए सभी मवेशियों को खुले में रखा गया था, ऊपर से न चारे का इंतजाम और न ही पानी की व्यवस्था। इसलिए भूख से मवेशियों की मौत हो गई।

गौशाला में चारे-पानी के बिना मवेशियों की मरने की घटना से हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। खास बात यह है कि पिछले साल इस गौशाला के अध्यक्ष समेत 13 संचालकों पर गौशाला के पशुओं को बेचने का आरोप लगा था। पुलिस ने केस दर्ज कर सभी को गिरफ्तार किया था।

Published on: