मुंबई

मानवता शर्मसार! भीख मांगकर गुजारा करने वाली बुजुर्ग महिला की हत्या, पैसे लूटे

Mumbai News : मुंबई में एक बुजुर्ग महिला की उसके घर में हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
less than 1 minute read
• •
May 19, 2024
Mumbai crime

Mumbai Malad Murder Case : मुंबई से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बुजुर्ग महिला को महज कुछ हजार रुपयों के लिए मौत के घाट उतार दिया गया।

मलाड पश्चिम इलाके में एक चॉल में रहने वाली वरिष्ठ महिला की गुरुवार को उसके घर में हत्या कर दी गई। मृतक महिला की पहचान 89 साल की शांताबाई कुरहाड़े (Shantabai Kurhade) के तौर पर हुई है। वह भीख मांगकर अपना गुजारा करती थीं।

स्थानीय लोगों ने काफी समय तक शांताबाई के घर से बाहर नहीं आने पर उन्हें आवाज दी और उनके घर का दरवाजा भी खटखटाया। जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो इसकी सूचना पुलिस को दी। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने जबरन दरवाजा खोला तो शांताबाई बेसुध पड़ी मिली।

अधिकारी उसे कांदिवली के बाबासाहेब अंबेडकर अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शव के परीक्षण से पता चला कि महिला की पसलियों और सिर पर चोटें लगी थीं। जिसके आधार पर मलाड पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने शांताबाई के पोते राजेश का बयान दर्ज किया।

हत्या के एंगल से जांच कर रही मलाड पुलिस को पता चला है कि 89 वर्षीय शांताबाई ने भीख मांगकर 15,000 रुपये कमाए थे, वे भी चोरी हो गए हैं। अब तक कि जांच में यह भी पता चला है कि मृतक महिला के नाम पर कुछ संपत्ति भी है।

Updated on:
19 May 2024 08:40 pm
Published on:
19 May 2024 08:38 pm
Also Read
View All
अजमल कसाब ने कहा था, ‘अमिताभ बच्चन से मिलने मुंबई आया था’, KBC 18 में उज्ज्वल निकम ने सुनाया चौंकाने वाला किस्सा

‘रामायण’ इवेंट में मिस्टरबीस्ट से मिले रणबीर कपूर, पहले सिखाया ‘जय श्री राम’ फिर सुनाई भगवान राम की कहानी, Video

‘आपका राजनीतिक करियर यहां से उज्जवल नहीं होने वाला’, आते ही शहजाद पूनावाला से भिड़ीं स्वरा भास्कर, ‘राइज एंड फॉल’ में बवाल

‘उनकी सिर्फ फाइट ही दिखा रहे हैं’, आम्रपाली दुबे के बिग बॉस 20 गेम पर रानी चटर्जी ने उठाया सवाल, बोलीं- ‘पर्सनली काफी केयरिंग हैं’

‘आपने मुझे कभी छोटा महसूस नहीं होने दिया’, ‘द पैराडाइज’ स्टार राघव जुयाल ने एक्टर नानी के लिए लिखा इमोशनल नोट