मुंबई

आईआईटी बॉम्बे के सीनियर छात्र पर यौन उत्‍पीडन और अश्लील मैसेज भेजने का आरोप

बताया जा रहा है कि अगर इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो आईआईटी बॉम्बे के छात्र आने वाले कन्वोकेशन प्रोग्राम का बहिष्‍कार कर सकते हैं...

1 minute read
Jun 19, 2018
sexual harassment

रोहित तिवारी की रिपोर्ट...

(मुंबई): आईआईटी बॉम्बे के अंतिम वर्ष के छात्र पर उसके जूनियर छात्रों ने यौन उत्‍पीडन करने का आरोप लगाया है। आईआईटी बॉम्बे के कॉन्फेशन पेज पर पिछले कई दिनों से इस तरह के पोस्ट सामने आ रहे हैं।

कॉलेज ने बनाया जूनियर्स का गाइड,गलत काम करने लगा छात्र

सूत्रों के अनुसार, आरोपी छात्र को आईआईटी के 'मूड इंडिगो' ईवेंट के समय प्रथम वर्ष के छात्रों का परामर्शदाता बनाया गया था। इसमें वो नए छात्रों को आईआईटी के एकेडमिक ईयर में गाइड करने वाला था। लेकिन आरोप हैं कि परामर्शदाता बनते ही उसने उसने करीब एक दर्जन जूनियर छात्रों का यौन उत्‍पीडन किया और अश्लील मैसेज भेजे।

जूनियर छात्रों ने अनुशासन समिति को इस बारे में शिकायत की। छात्रों का कहना है कि पांच महीने हो जाने के बाद भी आरोपी छात्र के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया है। आईआईटी के डीन से जब इस घटना के बारे पूछा गया, तब उन्होंने कहा कि हमने इस पर मार्च महीने में एक्शन लेकर उसे चेतावनी दी थी।


कुछ भी कहने से बच रहा कॉलेज प्रशासन

विदित हो कि आईआईटी की ओर से कोई भी व्यक्ति कैमरे के सामने बोलने को तैयार नहीं है। संभव है इसी वजह से आईआईटी के छात्रों ने सोशल मीडिया कि मदद लेकर इसके विरोध में पोस्ट करना शुरू किया है और इसकी चर्चा हो रही है। छात्रों का ये भी आरोप है कि मामले में इस वजह से कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा क्योंकि इससे आईआईटी बॉम्बे कि छवि खराब होगी। बताया जा रहा है कि अगर इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो आईआईटी बॉम्बे के छात्र आने वाले कन्वोकेशन प्रोग्राम का बहिष्‍कार कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र में विषाक्त भोजन से चार बच्चों की मौत, 70 लोग बीमार
Published on:
19 Jun 2018 05:15 pm
Also Read
View All