10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हवा किसी का मजहब नहीं पूछती, दीया मिर्जा की दिवाली अपील पर AIMIM पार्षद ने किसे सुनाई खरी-खरी?

Sahar Yunus Shaikh Latest Statement: दिवाली पर पटाखों और प्रदूषण को लेकर दीया मिर्जा की अपील का AIMIM पार्षद सहर यूनुस शेख ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का कोई धर्म नहीं होता और खराब हवा सभी की सेहत को नुकसान पहुंचाती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Imran Sheikh

•

Updated: 10 Nov 2026, 3:36 PM IST

Diwali Pollution

दीया मिर्जा की दिवाली अपील का AIMIM पार्षद सहर यूनुस शेख ने समर्थन किया। (फोटो सोर्स-IANS)

Dia Mirza Diwali Appeal: दिवाली पर पटाखे जलाने और बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर अभिनेत्री दीया मिर्जा की अपील पर शुरू हुई बहस एक बार फिर चर्चा में है। AIMIM की पार्षद सहर यूनुस शेख ने दीया मिर्जा का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी अपील बिल्कुल सही थी। उन्होंने सवाल उठाया कि जब प्रदूषण का असर हर किसी की सेहत पर पड़ता है तो फिर इसे धर्म और त्योहार से क्यों जोड़ दिया गया?

मुंबई में मीडिया से बातचीत के दौरान सहर यूनुस शेख ने कहा कि दीया मिर्जा ने दिवाली पर लोगों से जो अपील की थी, वह काफी समझदारी भरी थी। लेकिन कुछ लोगों ने उनकी बात का मतलब समझने के बजाय उसे धार्मिक नजरिए से देखना शुरू कर दिया। अभिनेत्री से कहा गया कि वे लोगों को यह न बताएं कि त्योहार कैसे मनाना चाहिए।

'प्रदूषण किसी एक समुदाय की समस्या नहीं'

सहर यूनुस शेख ने कहा कि साफ हवा का मुद्दा किसी एक धर्म या समुदाय तक सीमित नहीं है। प्रदूषण से निकलने वाली जहरीली हवा हर किसी के फेफड़ों में जाती है। इससे न कोई धर्म बच सकता है और न ही कोई समुदाय।

उन्होंने कहा कि दीया मिर्जा की अपील को गंभीरता से लिया जाता तो हवा की गुणवत्ता बेहतर रखने में मदद मिल सकती थी। लेकिन उनकी बात को गलत तरीके से समझा गया और एक ऐसे मुद्दे को धर्म से जोड़ दिया गया, जिसका सीधा संबंध लोगों की सेहत से है।

AQI के आंकड़ों का दिया हवाला

AIMIM पार्षद ने हवा की खराब होती गुणवत्ता पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के आंकड़े देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हालात कितने गंभीर हैं। लोगों को ठीक से सांस लेने में परेशानी हो रही है। ऐसे में प्रदूषण को लेकर की गई अपील को विवाद का मुद्दा बनाने के बजाय उस पर ध्यान देना चाहिए था।

सहर यूनुस शेख ने कहा कि दीया मिर्जा की बात किसी के त्योहार या धार्मिक परंपरा के खिलाफ नहीं थी। उनकी अपील का मकसद साफ हवा और लोगों की सेहत को लेकर जागरूक करना था।

दरअसल, दिवाली पर पटाखे जलाने और उनसे होने वाले प्रदूषण को लेकर हर साल बहस होती है। इस बार भी दीया मिर्जा की अपील के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें समर्थन और विरोध, दोनों तरह की प्रतिक्रियाएं मिलीं। अब सहर यूनुस शेख के बयान ने इस बहस को फिर से चर्चा में ला दिया है।