मुंबई

film : अभिनेत्री भाग्यश्री के पति हिमालय दासानी गिरफ्तार

लोखंडवाला में गैंबलिंग रैकेट चलाने का आरोपअदालत में पेशी के बाद दासानी जमानत पर छूटे

less than 1 minute read
Jul 03, 2019
film : अभिनेत्री भाग्यश्री के पति हिमालय दासानी गिरफ्तार

मुंबई. सुपरहिट फिल्म मैंने प्यार किया की अभिनेत्री भाग्यश्री के पति हिमालय दासानी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हिमालय पर आरोप है कि वह अंधेरी पश्चिम के लोखंडवाला इलाके में गैंबलिंग रैकेट (जुआ) चला रहे थे। हिमालय को अंबोली पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस इस मामले में कई अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक कुछ दिन पहले पुलिस ने अंधेरी पश्चिम के लिंक रोड स्थित इनफिनिटी मॉल में छापा मारा था। छापामार कार्रवाई में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में हिमालय दासानी का नाम सामने आया। इस पूरे मामले पर अभी हिमालय या उनकी फैमिली की ओर से कोई बयान नहीं मिल पाया है।


जमानत पर रिहा
गैंबलिंग रोकथाम से जुड़े कानून के तहत हिमालय के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दासानी को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। गैंबलिंग रैकेट के इस मामले में कई अन्य लोगों से पुलिस पूछताछ जारी है।


1990 में भाग्यश्री के साथ शादी
भाग्यश्री ने 1990 में हिमालय से शादी की थी। भाग्यश्री ने हिमालय से उस समय शादी की थी, जब वे अपने करियर के चरम पर थीं। मैंने प्यार किया के बाद भाग्यश्री ने फिल्मों से किनारा कर लिया था। भाग्यश्री और हिमालय एक दूसरे को स्कूल के दिनों से ही जानते थे। कई फिल्मों में काम कर चुके हैं हिमालय मूलत: राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर के रहने वाले हैं।

Published on:
03 Jul 2019 06:06 pm
Also Read
View All