मुंबई

बेसहारा वृद्ध दंपति ने दम तोड़ा,बदबू आने पर हुआ खुलासा

पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि कई वर्षों से स्टेसा और फ्रैंकलीन अकेले रह रहे थे। उन्हें पसंद नहीं था कि कोई पड़ोसी उनके घर पर जाए। दो दिनों से उनके घर से बदबू आ रही थी...
2 min read
• •
Updated: 7 Oct 2018, 5:46 PM IST
Feature image

(मुंबई/नागपुर): नागपुर के नंदनवन थानांतर्गत व्यंकटेशनगर इलाके में देर रात घर से बदबू आने के कारण पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहंची, तो पत्नी बिस्तर पर मृतावस्था में पाई गई, जबकि पति बगल में बेहोश पड़े थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उनकी भी मौत हो गई।


मृतकों की पहचान फ्रैंकलीन डेनियल (70) और उनकी पत्नी स्टेसा (65) के रूप में हुई है। स्टेसा पेशे से डाक्टर थीं। उनकी एक बेटी आयरलैंड में रहती है। दूसरी बेटी सुप्रिता उत्पल केवटे गणेशनगर में रहती है। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि कई वर्षों से स्टेसा और फ्रैंकलीन अकेले रह रहे थे। उन्हें पसंद नहीं था कि कोई पड़ोसी उनके घर पर जाए। दो दिनों से उनके घर से बदबू आ रही थी। रात 10 बजे के दौरान स्थानीय नागरिकों ने पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही नंदनवन थाने की पीएसआई एस.बी. सोनोने अपने दल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। फ्लैट का दरवाजा भीतर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर भीतर प्रवेश किया, स्टेसा मृतावस्था में मिलीं। उनका शरीर सड़ चुका था। बगल में ही फ्रैंकलीन बेहोशी की हालत में मिले, उनकी सांस चल रही थी लेकिन कोई हलचल नहीं थी।


पुलिस ने तुरंत उन्हें उपचार के लिए मेयो अस्पताल रवाना किया। तभी पता चला कि उनकी बेटी सुप्रिता नागपुर में रहती है। सुप्रिता को घर पर बुलाया गया। इसी दौरान मेयो अस्पताल से फ्रैंकलीन की मौत की जानकारी मिली। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है।


तीन दिन पहले हो गई थी महिला की मौत

पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि उम्र हो जाने के कारण डेनियल दंपति सबसे अलग रहते थे। उनके घर पर नौकरानी भी नहीं थी। दोनों वृद्ध ही एक दूसरे का खयाल रखते थे। सुबह फ्रैंकलीन दूथ, ब्रेड और बटर खरीद लाते थे। यही दोनों का भोजन था। दोनों अक्सर बीमार रहते थे। सुप्रिता ने बताया कि वह बीच-बीच में दोनों का हालचाल जानने आती थी। पिछले सप्ताह वह घर पर आई थी तो दोनों ठीक थे। वैसे डाक्टरों का कहना है कि स्टेसा की मौत 3 दिन पहले ही हो गई थी।

Updated on:
7 Oct 2018, 5:46 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Maharashtra Murder: महाराष्ट्र में बेखौफ अपराधियों का आतंक, शादी समारोह में हुए विवाद के बाद 23 वर्षीय युवक की हत्या

सोमी खान और राखी सावंत के एक्स पति आदिल खान दुर्रानी ने अलग होने की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, वीडियो जारी कर बताई असली वजह

महाराष्ट्र के भाजपा विधायक महेश बालदी को अदालत से बड़ा झटका, मारपीट के मामले में 3 साल का सश्रम कारावास

सस्पेंस ऐसा कि आखिरी सीन तक नहीं खुलेगा राज, OTT पर रिलीज होते ही थ्रिलर लवर्स के लिए बना जबरदस्त ऑप्शन!

मुंबई लोकल के मोटरमैन केबिन से लटकती युवती का वीडियो वायरल! रेलवे ने जांच के बाद घटना से किया इनकार