मुंबई

अजित पवार की जान को खतरा! मालेगांव दौरे से पहले खुफिया विभाग ने जारी किया अलर्ट

Ajit Pawar Jansanman Yatra : अजित पवार के मालेगांव दौरे को लेकर पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किये हैं।
less than 1 minute read
Aug 11, 2024
Ajit Pawar threat

Ajit Pawar life threat : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रदेश का राजनीतिक माहौल तेजी से बदल रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख अजित पवार ने ‘जन सम्मान यात्रा’ (Jansanman Yatra) शुरू की है। नासिक के डिंडोरी से शुरू हुई ‘जन सम्मान यात्रा’ के जरिए अजित पवार महाराष्ट्र का जिलावार दौरा कर रहे हैं। इस बीच, डिप्टी सीएम अजित पवार पर अपनी यात्रा के दौरान हमला होने का खतरा है, इसके चलते पुलिस ने उनके मालेगांव दौरे (Ajit Pawar Malegaon Visit) के दौरान अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार सोमवार को नासिक जिले के मालेगांव और धुले जिले के दौरे पर जाने वाले हैं। खुफिया विभाग ने पुलिस प्रशासन को अजित पवार की सुरक्षा का खास ख्याल रखने का निर्देश दिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जलगांव जिले के पुलिस प्रमुख महेश्वर रेड्डी ने अधिकारियों को एक पत्र के जरिये अजित पवार को लेकर संभावित खतरे के बारे में सूचित किया है। अजित पवार के मालेगांव दौरे को लेकर पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किये हैं।

दरअसल मालेगांव में कई आतंकी संगठनों का लिंक सामने आ चुका हैं। मालेगांव को राज्य में एक संवेदनशील क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। सांप्रदायिक दंगों के चलते भी मालेगांव चर्चा में रहा है। मालेगांव में पिछले कई सालों से कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का दबदबा रहा है।  

Updated on:
11 Aug 2024 08:34 pm
Published on:
11 Aug 2024 08:31 pm
Also Read
View All
Digital Fraud पर आशीष विद्यार्थी का बड़ा खुलासा, बोले- ‘मैं खुद इसका विक्टिम रह चुका हूं, ये इतना रियल होता है कि यकीन नहीं होता’

Ankit Baliyan Last Post: निधन से करीब 1 घंटे पहले अंकित बालियान ने बनाया था वीडियो, अब हुआ वायरल

तिब्बत में आए सैलाब के बीच फंसी अभिनेत्री मानसी पारेख, बोलीं- जहां 5 दिन पहले स्वागत हुआ, वो जगह पानी में समा गई

समय रैना को सीएम फडणवीस ने किया सम्मानित, स्टैंडअप कॉमेडियन बोले- मेरा और महाराष्ट्र साइबर का रिश्ता बहुत पुराना

Toxic Box Office Collection Day 1: टॉक्सिक ने ओपनिंग पर 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार, जवान और धुरंधर का तोड़ा रिकॉर्ड, अपनी ही फिल्म से हारी