मुंबई

अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र में भरी हुंकार, कहा- UP जैसा होगा BJP का हाल, कांग्रेस को दिया ये संदेश

Akhilesh Yadav in Maharashtra : अखिलेश यादव ने कहा कि सपा का कोशिश इंडिया गठबंधन के बैनर तले महाराष्ट्र में चुनाव लड़ने की है। हम जहां जीत सकते है वे सीटें मांगी हैं। हम पूरी ताकत से इंडिया गठबंधन के साथ खड़े रहेंगे।
2 min read
• •
Updated: 18 Oct 2024, 9:26 PM IST
Akhilesh yadav, BJP, CM Yogi, pakistan attack

Akhilesh Yadav on BJP Congress : महाराष्ट्र में चुनावी बिगुल बज चुका है। विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद आज राज्य में किसी बड़े नेता की पहली रैली हुई है। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर आये हैं। उन्होंने आज मुस्लिम बहुल नासिक जिले के मालेगांव में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी को जमकर कोसा और सपा के कुछ उम्मीदवारों के नाम का ऐलान भी किया।

तेज बारिश के कारण सपा की मालेगांव सभा में दिक्कतें आईं. इस दौरान अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में कहा, “जैसा उत्तर प्रदेश ने कमाल किया है...सब ने मिलकर के बीजेपी का मुकाबला किया और बीजेपी को ऐसी हार दी जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था.. उत्तर प्रदेश की जनता ने उन्हें हराने (लोकसभा चुनाव में) का काम किया है...जनता उनके खिलाफ है, उनके एनकाउंटर और बुलडोजर की राजनीति के खिलाफ है..केवल ये काम इसलिए किये जा रहे है, जिससे जनता महँगाई और बेरोजगारी पर सवाल न पूछे... इसी के लिए वह नफरत फैलाने का काम कर रहे है... यूपी की तरह महाराष्ट्र की जनता भी इस नफरत की राजनीति को खत्म करेगी...”

इससे पहले पत्रकारों से बात करते हुए सपा मुखिया ने कहा, “'जो पहले आएगा वही आगे जाएगा। सपा महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी (MVA) से 12 सीटों की मांग बिलकुल सही है, महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी ज़्यादा से ज़्यादा सीटों पर जीतकर आएगी।“

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हरियाणा नतीजों का जिक्र करते हुए कहा, “हार के बाद हर दल की सोच बदल जाती है...हरियाणा में तो सब कुछ कांग्रेस के पक्ष में था, लेकिन वहां भी बीजेपी ने सरकार बना ली। इसलिए महाराष्ट्र में हमें महासावधान रहकर चुनाव लड़ना पड़ेगा...”

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 2019 में महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनावों में सपा ने सात सीट पर प्रत्याशी उतारे थे और उनमें से दो ने जीत हासिल की थी। बाकी सीटों पर उसके उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।

सपा लोकसभा चुनाव 2024 में 37 सीट जीतकर बीजेपी और कांग्रेस के बाद तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। अखिलेश यादव यूपी के कन्नौज से सांसद है। वह अब महाराष्ट्र में संगठन को मजबूत करने में जुटे है।

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीट के लिए 20 नवंबर को चुनाव होंगे जबकि वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

Updated on:
18 Oct 2024, 9:26 PM IST
Published on:
Also Read
View All
दीया मिर्जा के दिवाली वीडियो विवाद पर वारिस पठान का बयान, बोले- ‘अमित साटम और मेयर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें’

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की महायुति में बढ़ा तनाव, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने भाजपा विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

बुलेटप्रूफ घेरे में अमिताभ बच्चन को फैंस से मिलने की नौबत आई, AICWA ने पीएम मोदी से की बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा बढ़ाने की अपील

‘पहले किसी प्रधानमंत्री ने ऐसी टिप्पणी नहीं की’, राज ठाकरे का पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना

दो बच्चों की मां बनने के बाद भी फिट थीं अमृता अरोड़ा, फिर अचानक बढ़ा वजन, अब कुछ महीनों में घटाए 14 किलो