मुंबई

आज मुंबई में अलर्ट

Alert in Mumbai today: अक्टूबर के पहले हफ्ते से शुरू होगी, मानसून की वापसी का दौर
less than 1 minute read
Sep 19, 2019
आज मुंबई में अलर्ट
आज मुंबई में अलर्ट

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मुंबई. मौसम विभाग ने 19-20 सितंबर के लिए मुंबई सहित आसपास के इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम पर नजर रखने वाली निजी संस्था स्काइमेट का कहना है कि मानसून अक्टूबर के पहले सप्ताह तक मुंबई में बना रहेगा। इसका अर्थ है कि सितंबर तक मुंबईकरों को बारिश से राहत नहीं मिलेगी। दक्षिण-पश्चिमी मानसून लौटने की प्रक्रिया में है।
स्काइमेट के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि बुधवार को ज्यादा बारिश हो सकती है। गुरुवार और शुक्रवार को मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में भारी बरसात की संभावना है। क्योंकि, बुधवार दोपहर के बाद उत्तर मध्य महाराष्ट्र में एक सायक्लोनिक सर्कुलेशन बनता दिख रहा है। यह धीरे-धीरे पश्चिम की तरफ जाएगा। इसके चलते मुंबई, ठाणे और डहाणू में अच्छी बारिश हो सकती है।
पलावत ने कहा कि सितंबर के अंत तक मानसून राजस्थान से वापस लौटेगा। इसके बाद एक सप्ताह के भीतर मुंबई सहित देश भर से मानसून वापस जाने की संभावनाएं बनती दिख रहीं हैं। मुंबई मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आने वाले दो तीन दिनों में मुंबई में अच्छी बारिश हो सकती है।

Also Read
View All
Lock Upp में सुनीता आहूजा के गाली-गलौज पर सुधांशु पांडे ने कसा तंज? गालियां देने को लेकर बोले- मनोरंजन के नाम पर अभद्र भाषा

‘मेरे साथ 10 साल से खेल रही है’, Lock Upp में आते ही गौरव खन्ना ने किया तलाक पर बड़ा खुलासा, आकांक्षा चमोला को लेकर कही ये बात

‘कीड़े को नहीं पता किस लेजेंड को काटा है’, स्पेशल 26 एक्टर राजेश शर्मा को लेकर अक्षय कुमार की पोस्ट पर फैंस कर रहे कमेंट्स

‘मैं फिसल गया, 13 फीट नीचे गिरा और मेरा हाथ टूट गया’, ABCD एक्टर सलमान यूसुफ खान ने हॉस्पिटल से शेयर की फोटोज

Lock Upp 2: गौरव खन्ना से अलग होने पर टूटीं आकांक्षा चमोला, कहा- ‘हर दिन मेरे लिए और मुश्किल हो रहा है’